टीवी

Yami Gautam ने गुपचुप तरीके से डायरेक्टर आदित्य धर से की शादी, बॉलीवुड सेलेब्स ने ऐसे किया रियेक्ट

दीया मिर्जा, वाणी कपूर, कार्तिक आर्यन, जैकलिन फर्नांडीस, वरुण धवन, भूमि पेडणेकर, नेहा धूपिया जैसे कई बड़े सेलेब्स यामी गौतम और आदित्य धर को बधाई दी है.

Yami Gautam ने गुपचुप तरीके से डायरेक्टर आदित्य धर से की शादी, बॉलीवुड सेलेब्स ने ऐसे किया रियेक्ट
यामी गौतम और आदित्य धर (Image Credit: Instagram)

बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम (Yami Gautam) ने फिल्म उरी के डायरेक्टर आदित्य धर (Aditya Dhar) से शादी रचा ली है. दोनों की यह शादी बेहद ही गुपचुप तरीके से की है. दोनों ने अपने रिलेशन को बेहद ही सीक्रेट रखा हुआ था. जिसके बाद अब खुद यामी ने सीधे शादी की खबर से सभी को रूबरू करवाया है. बेशक इस शादी की खबर से फैंस को बड़ा झटका लगाई है. लेकिन अब हर कोई यामी और आदित्य को बधाई देता दिखाई दे रहा है.

यामी ने सोशल मीडिया पर शादी की फोटो शेयर की है. इस फोटो में यामी लाल जोड़े में बैठी दिखाई दे रहे हैं. जबकि वहीं आदित्य सफेद रंग की शेरवानी और पगड़ी में नजर आ रहे हैं. दोनों एक दूसरे को देख मुस्कुराते दिखाई दे रहे हैं. दोनों की यह तस्वीर इनके बीच प्यार को बखूबी बयां कर रही है.

यामी ने इस फोटो को शेयर करते हुए लिखा तुम्हारी रोशनी में मैंने प्यार सिखा है- रोमी. हमारे परिवार के आशीर्वाद के साथ एक इंटिमेट सेरेमनी में हम ने शादी कर ली है. प्राइवेट इंसान होने के नाते हम दोनों ने इस खुशी भरे मौके को अपने परिवार के साथ बांटा है. हम अपने प्यार और दोस्ती के इस सफर को आपकी दुआओं के साथ शुरू कर रहे हैं. लव यामी और आदित्य.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Yami Gautam (@yamigautam)

यामी के इस ऐलान के बाद उनके तमाम दोस्त और फैंस उन्हें बधाई देते दिखाई दे रहे हैं. दीया मिर्जा, वाणी कपूर, कार्तिक आर्यन, जैकलिन फर्नांडीस, वरुण धवन, भूमि पेडणेकर, नेहा धूपिया जैसे कई बड़े सेलेब्स यामी गौतम और आदित्य धर को बधाई दी है.

यामी गौतम को सेलेब्स ने दी बधाई (Image Credit: Instagram)

आपको बता दें कि यामी गौतम ने आदित्य धर के साथ फिल्म उरी द सर्जिकल स्ट्राइक में भी काम किया था. इस फिल्म में उन्होंने विकी कौशल के साथ एक अहम भूमिका निभाई थी. ये फिल्म उस साल की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में से एक रही थी.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 04, 2021 07:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).