Bigg Boss 14: सदस्यों के करीबियों ने लगाईं घरवालों की क्लास, सलमान खान के ऐलान ने उड़ाए सबके होश
बिग बॉस के नए प्रोमो में देखने को मिल रहा है कि काम्या पंजाबी सबसे पहले जैस्मिन पर हमला बोलती है. वो कहती हैं शो जैस्मिन के दो रूप देखने को मिले हैं. असली वाला कौन सा है वो बताएं.
Bigg Boss 14: बिग बॉस में आज घर वाले से मिलने 4 सदस्य पहुंचे हैं. जो इन सदस्यों के करीबी भी हैं. शो में आकर इन सभी ने एक एक कर सभी घर वालों की क्लास लगाई. लेकिन इनकी इस क्लास में सबसे ज्यादा जो निशाने पर रहें वो थे जैस्मिन भसीन, रुबीना दिलैक और कविता कौशिक. दरअसल पूरे सीजन को करीब से देख रही काम्या पंजाबी, देवोलिना भट्टाचार्जी, कविता के पति रोनित और एजाज के दोस्त संदीप. शो में आने के बाद इन्होने एक एक कर सभी घर वालों को निशाना बनाना शुरू किया.
बिग बॉस के नए प्रोमो में देखने को मिल रहा है कि काम्या पंजाबी सबसे पहले जैस्मिन पर हमला बोलती है. वो कहती हैं शो जैस्मिन के दो रूप देखने को मिले हैं. असली वाला कौन सा है वो बताएं. जबकि देवोलिना रुबीना को फटकार लगाते हुए लगाते हुए कहती हैं वो अपना नेचुरल गेम नहीं दिखा रही हैं वो बिग बॉस के घर में ना किसी कपल शो में. शो में पहुंचे संदीप कविता पर हमला करते हुए कहते है कि वो टारगेट होती हैं क्योंकि वो टारगेट करती हैं. आप भी देखिए बिग बॉस का ये नया प्रोमो.
View this post on Instagram
आपको बता दे कि बतौर होस्ट सलमान आज सबको झटका देते हुए कहते है कि फिनाले वीक इस बार जनवरी में नहीं होगा बल्कि ये अगले हफ्ते ही है. ऐसे में केवल 4 सदस्य ही आगे जाने वाले हैं. अब सलमान की इन बातों का क्या मतलब है ये शो में पता चलेगा.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 28, 2020 03:50 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

