टीवी

लॉकडाउन के चलते आर्थिक संकट से जूझ रही सोनल वेंगुर्लेकर की उनके मेकअप मैन ने की मदद, एक्ट्रेस ने लिखा इमोशनल नोट

सोनल वेंगुर्लेकर कोरोना वायरस के कारण सेल्फ आयसोलेशन में हैं. जिस वजह से उन्हें आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा हैं. सोनल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया है. इस पोस्ट में सोनल ने अपने मेकअप आर्टिस्ट का शुक्रियादा किया है.

लॉकडाउन के चलते आर्थिक संकट से जूझ रही सोनल वेंगुर्लेकर की उनके मेकअप मैन ने की मदद, एक्ट्रेस ने लिखा इमोशनल नोट
सोनल वेंगुर्लेकर (Photo Credits: Instagram)

कोरोना वायरस के चलते पूरे देशभर में लॉकडाउन चल रहा है. जिस वजह से फिल्म, टीवी सीरियल्स और वेब सीरिज की शूटिंग बंद है. इसका खामियाजा फिल्म जगत से जुड़े सभी लोगों को भुगतना पड रहा है. इसी बीच टीवी एक्ट्रेस सोनल वेंगुर्लेकर (Sonal Vengurlekar) कोरोना वायरस के कारण सेल्फ आयसोलेशन में हैं. जिस वजह से उन्हें आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा हैं. सोनल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया है. इस पोस्ट में सोनल ने अपने मेकअप आर्टिस्ट का शुक्रिया अदा किया है.

मशहूर टीवी एक्ट्रेस सोनल ने इंस्टा अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर की है, जिसमें उन्होंने भावुक होकर एक लेटर लिखा है. इस पोस्ट में उन्होंने लिखा," मेरे पास अगले महीने का गुजारा करने के लिए ज्यादा पैसे नहीं थे. क्योंकि प्रोड्यूसर ने काफी समय से मेरे पैसे नहीं दिए है, जो कि लंबे समय से उनके पास अटके हुए है. मैं इस स्थिति में अपने मेकअप मैन को लेकर परेशान थी कि वे इस दौरान कैसे गुजारा करेंगे, उनकी पत्नी प्रेग्नंट है साथ ही उनके कई खर्चे भी होंगे. लेकिन जो मैसेज मुझे उनका मिला मुझे उसकी उम्मीद भी नहीं थी. उन्होंने अपने मैसेज में लिखा था," मैडम मेरे पास अभी 15000 रुपए है, आपको चाहिए तो आप अभी ले लेना मुझे मेरी पत्नी के डिलीवरी के समय देना." यह मैसेज पढ़कर मेरे आंखो मैं आसूं आ गए."

 

View this post on Instagram

 

@pankajgupt09 ♥️

A post shared by Sonal Vengurlekar (@sonal_1206) on

सोनल ने आगे लिखा," मैं हैरान थी की जिनके पास मेरे लाखों रुपए अटके हुए है वो मेरा कॉल तक नहीं उठा रहे हैं. मुझे उन्होंने ब्लॉक कर दिया हैं, मेरी मेहनत की कमाई को लौटने के लिए तैयार नहीं है. मेरे मेकअप मैन पंकज गुप्ता जिन्होंने मुझे पैसे दिए है, जो मेरे परिवार का हिस्सा है वो मुझे पैसे दे रहे रहे हैं. बड़ी बात यह नहीं है कि उन्होंने मुझे पैसे दिए हैं. बड़ी बात यह हैं कि उनके पास अभी पैसे नहीं होने के बावजूद भी वो मेरी आर्थिक मदद कर रहे हैं. समय आ गया है कि सो कॉल्ड अमीर लोग भी पैसो से नहीं बल्कि दिल से भी अमीर बन जाए ."

(The above story first appeared on LatestLY on May 15, 2020 01:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).