टीवी एक्ट्रेस Prachi Tehlan के साथ बदसलूकी करने वाले 4 लोगों के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने FIR की दर्ज
मीडिया रिपोर्ट की माने तो प्राची अपने पति के साथ जब देर रात घर लौट रही थी तब उनकी कार को 4 युवकों द्वारा सवार कार ने ओवरटेक किया और कार को टक्कर मारी. सुनसान सड़क होने के नाते एक्ट्रेस के पति ने रुकने की बजाए कार को लेकर अपनी घर की तरफ बढ़ गए.
टीवी शो दिया और बाती में नजर आ चुकी एक्ट्रेस प्राची तेहलान (Prachi Tehlan) को लेकर एक हैरान कर देने वाली जानकारी सामने आ रही है. खबर के मुताबिक प्राची के साथ रोहिणी इलाके में 4 बदमाशों ने बदसलूकी की जिसके बाद पुलिस ने इन सभी के खिलाफ केस दर्ज कर दिया है. रिपोर्ट के मुताबिक घटना के समय सभी आरोपी नशे की हालत में थे. ANI ने ट्वीट करके इस बारे में जानकारी दी है. ट्वीट के मुताबिक दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने टीवी एक्ट्रेस प्राची तेहलान की कार का पीछा करने वाले और गालियां देने वाले 4 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कराई है. 1 फरवरी की रात रोहिनी एरिया में 4 ने घटना का अंजाम दिया. FIR के मुताबिक घटना के दौरान ये सभी नशे के हाल में थे.
मीडिया रिपोर्ट की माने तो प्राची अपने पति के साथ जब देर रात घर लौट रही थी तब उनकी कार को 4 युवकों द्वारा सवार कार ने ओवरटेक किया और कार को टक्कर मारी. सुनसान सड़क होने के नाते एक्ट्रेस के पति ने रुकने की बजाए कार को लेकर अपनी घर की तरफ बढ़ गए. ऐसे में 4 लड़कों ने उनकी कार का पीछा किया. वो एक्ट्रेस की सोसायटी तक आ पहुंचे और वहां आकर मारपीट की.
Delhi Police have registered an FIR against four persons for allegedly chasing TV actress Prachi Tehlan's car and abusing her in Rohini area on Feb 1 night. The accused were in an inebriated condition at the time of the incident, as per the FIR.
— ANI (@ANI) February 3, 2021
सभी आरोपियों की उम्र 23 से 25 साल के बीच में बताई जा रही है. इनका परिवार व्यवसाय से ताल्लुक रखता है.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 03, 2021 10:20 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

