टीवी एक्ट्रेस दीपिका सिंह गोयल की मां हुईं कोरोना पॉजिटिव, दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल से मदद मांगने पर मिला ये जवाब
टीवी शो 'दीया और बाती हम' फेम एक्ट्रेस दीपिका सिंह गोयल की मां हाल ही में कोरोना पॉजिटिव पाई गई थी. इस बात की खबर लगने के बाद एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल से मदद की गुहार लगाईं थी.
टीवी शो 'दीया और बाती हम' फेम एक्ट्रेस दीपिका सिंह गोयल (Deepika Singh Goyal) की मां हाल ही में कोरोना पॉजिटिव (Corona Positive) पाई गई थी. इस बात की खबर लगने के बाद एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) से मदद की गुहार लगाईं थी. उन्होंने बताया था कि उनकी मां और उनके पिता दिल्ली में हैं और उनका टेस्ट लेडी हार्डिंग हॉस्पिटल में कराया गया है लेकिन इस जांच की रिपोर्ट उन्हें नहीं दिए. उन्होंने उनके पिता को सिर्फ रिपोर्ट की फोटो खींचने को दिया गया है.
दीपिका ने सरकार से मदद मांगते हुए कहा था कि उन्हें उम्मीद है कि उनके पिता और मां को थोड़ी रहत मिले. दीपिका ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया था. इसी के साथ उन्होंने ट्विटर पर भी इस बात की गुहार लगाते हुए ट्वीट किया था.
ये भी पढ़ें: एक्टर किरण कुमार की तीसरी कोरोना टेस्ट रिपोर्ट आई नेगेटिव, क्वारंटाइन में है पूरा परिवार
इस ट्वीट को देखने के बाद कोरोना संबंधित शिकायतों के लिए दिल्ली सरकार द्वारा जारी किये गए ट्विटर हैंडल 'दिल्ली फाइट्स कोरोना' (Delhi Fights Corona) से जवाब आया, "इस मामले का संज्ञान दिल्ली सरकार की स्वास्थ विभाग ने पहले ही ले लिया है और तुम्हारी बहन अनामिका जी से बातचीत जारी है. हम आपके परिवार के जल्द ही स्वस्थ होने की कामना करते हैं.
Hi, the matter has already been taken up by the Delhi Govt. Health Department who got in touch with your sister Anamika Ji.
We hope for the speedy recovery of the family.
— Delhi Fights Corona (@DelhiVsCorona) June 12, 2020
गौरतलब है कि दीपिका के इस सोशल मीडिया पोस्ट को देखने के बाद मोनालिसा, सना आमीन शेख, जय भानुशाली, अश्नूर कौर और हिना खान समेत अन्य सेलिब्रिटीज ने दुख जताते हुए उनके माता-पिता के जल्द ही स्वस्थ होने की प्रार्थना की.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 13, 2020 08:42 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

