टीवी

हेली शाह के मुताबिक टीवी एक्टर्स को बॉलीवुड में नहीं मिलते हैं सही मौके

हेली शाह टीवी स्टार हिना खान के इस बात से सहमत हैं कि छोटे पर्दे के कलाकार हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में सही मौके से वंचित रहते हैं. हेली कहती हैं, "हिना ने हाल ही में जो कहा मैं उससे पूरी तरह से सहमत हूं.

हेली शाह के मुताबिक टीवी एक्टर्स को बॉलीवुड में नहीं मिलते हैं सही मौके
हेली शाह (Photo Credits: Instagram)

टेलीविजन अभिनेत्री हेली शाह (Helly Shah) टीवी स्टार हिना खान (Hina Khan) के इस बात से सहमत हैं कि छोटे पर्दे के कलाकार हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में सही मौके से वंचित रहते हैं. हेली कहती हैं, "हिना ने हाल ही में जो कहा मैं उससे पूरी तरह से सहमत हूं. टीवी एक्टर्स को बॉलीवुड में सही मौका नहीं मिलता है. मैंने खुद इसका अनुभव किया है. मैंने कई बार ऑडिशन दिए हैं और मैंने देखा है कि वे बाकी लोगों को जिस नजर से देखते हैं, हमें उस नजर से नहीं देखते हैं."

वह आगे कहती हैं, "उनका मानना रहता है कि हम इस काम को कर पाने में उतने सक्षम नहीं हैं. मेरा मानना है कि खुद को साबित करने के लिए हमें एक मौका दिया जाना चाहिए. हमें मौका दीजिए, हम साबित कर दिखाएंगे. हम भी कलाकार हैं और हम भी अच्छा काम करते हैं. जब हमें सही मौका नहीं मिलता है तो बुरा लगता है." यह भी पढ़े: Naagin 5 Promo: एक्ट्रेस हिना खान ‘नागिन 5’ में निभाएंगी जहरीले सांप का किरदार? फैंस लगा रहे हैं कयास

 

View this post on Instagram

 

🌸🌸🌸

A post shared by Helly Shah (@hellyshahofficial) on

इस महीने की शुरूआत में हिना ने कहा था, "हमारे पास समानता की कमी है. भाई-भतीजावाद हर कहीं है और यह हमारी इंडस्ट्री में भी मौजूद है. अगर आप एक स्टार हैं और आप अपने बच्चे को लॉन्च करना चाहते हैं, तो इसमें कोई बुराई नहीं है, लेकिन जब आप आउटसाइडर्स को समान मौका नहीं देते हैं, तो इसमें बुराई है. टेलीविजन कलाकार बॉलीवुड में मुश्किल से ही बड़ा नाम कमा पाते हैं क्योंकि हमें सही मौका नहीं मिलता. कम से कम हमें खुद को साबित करने का मौका तो दें."

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 25, 2020 04:13 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).