शक्ति फेम Aniruddh Dave कोरोना के चलते ICU में हुए एडमिट, अजय सिंह चौधरी ने बताया कैसी है तबीयत
अनिरुद्ध के दोस्त अजय सिंह चौधरी ने ईटाइम्स से खास बात करते हुए कहा अभिनेता भोपाल में शूटिंग के कोरोना संक्रमित हो गए थे. ऐसे में उन्होंने मुंबई आने की बजाए भोपाल में रहना चुना.
टीवी एक्टर अनिरुद्ध दवे (Aniruddh Dave) कुछ दिन पहले कोरोना संक्रमित हो गए थे. जिसके बाद अब उनके ICU में एडमिट होने की जानकारी सामने आ रही है. ईटाइम्स की खबर के मुताबिक अनिरुद्ध भोपाल में वेब सीरीज की शूटिंग कर रहे थे. इस दौरान वो कोरोना संक्रमित हो गए. रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद अनिरुद्ध ने खुद को आइसोलेशन में रख लिया था. लेकिन फिर उनकी तबीयत खराब होती चली गई. जिसके बाद अभिनेता को ICU में भर्ती करवाना पड़ा. हालांकि अब उनकी तबीयत पहले से बेहतर बताई जा रही हैं.
अनिरुद्ध के दोस्त अजय सिंह चौधरी ने ईटाइम्स से खास बात करते हुए कहा अभिनेता भोपाल में शूटिंग के कोरोना संक्रमित हो गए थे. ऐसे में उन्होंने मुंबई आने की बजाए भोपाल में रहना चुना. लेकिन उनका इंफेक्शन बढ़ गया. जिसके बाद अभिनेता को ICU में एडमिट कराया गया. जहां उनका बॉय उनके साथ मौजूद है. तो वहीं मौजूदा हालात के चलते अभिनेता के पास वो जा नहीं पा रहे हैं. ऐसे में वो अस्पताल के मेडिकल टीम के साथ लगातार संपर्क में बने हुए हैं.
इसके साथ ही अजय ने बताया कि अनिरुद्ध की तबीयत अब पहले ठीक है. उनकी तबीयत में सुधार हो रहा है. ऐसे में उन्होंने सभी अभिनेता के लिए जल्द ठीक होने की प्रार्थना करने की अपील की है.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 30, 2021 10:58 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

