टीवी अभिनेत्री जन्नत जुबेर रहमानी ने अपना ऑफिशियल एप किया लॉन्च
अभिनेत्री रश्मि देसाई के बाद 'तू आशिकी' की अभिनेत्री जन्नत जुबेर रहमानी ने अपने प्रशंसकों से जुड़ने के लिए एक एप लॉन्च किया.......
मुंबई: अभिनेत्री रश्मि देसाई (Rashami Desai) के बाद 'तू आशिकी' (Tu Aashiqui) की अभिनेत्री जन्नत जुबेर रहमानी (Jannat Zubair Rahmani) ने अपने प्रशंसकों से जुड़ने के लिए एक एप लॉन्च (App Launch) किया. जन्नत ने कहा, "मैं खुद को सौभाग्यशाली मानती हूं कि विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मो (Social Media Platform) पर मुझे फॉलो करने वाले लाखों लोग हैं और मुझे खुशी है कि मैं जो कुछ शेयर करती हूं उसे वो पसंद करते हैं." उन्होंने कहा, "मैं जितना संभव हो सके उनसे जुड़ने की कोशिश करती हूं लेकिन स्पष्ट रूप से सभी को जवाब नहीं दे सकती इसलिए हमने सोचा कि खुद के एप से प्रशंसकों से जुड़ने में मदद मिलेगी."
यह भी पढ़ें: छोटे पर्दे पर मैरी कॉम का किरदार निभाना चाहती हैं शुभांगी अत्रे
यह एप अमेरिका स्थित प्रौद्योगिकी कंपनी इस्केप्स द्वारा तैयार किया गया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 28, 2018 12:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

