टीवी

छोटे पर्दे पर मैरी कॉम का किरदार निभाना चाहती हैं शुभांगी अत्रे

टेलीविजन अभिनेत्री शुभांगी अत्रे मशहूर महिला मुक्केबाज मैरी कॉम की बहुत बड़ी प्रशंसक हैं और छोटे पर्दे पर उनका किरदार निभाना चाहती हैं.....

छोटे पर्दे पर मैरी कॉम का किरदार निभाना चाहती हैं शुभांगी अत्रे
शुभांगी अत्रे (Photo Credit-Twitter)

मुंबई: टेलीविजन (Television) अभिनेत्री शुभांगी (Shubhangi Atre) अत्रे मशहूर महिला मुक्केबाज मैरी कॉम (Boxer Mary Kom ) की बहुत बड़ी प्रशंसक हैं और छोटे पर्दे पर उनका किरदार निभाना चाहती हैं. मैरी कॉम ने हाल ही में छठा विश्व खिताब (Sixth World Title) जीता है. मैरी कॉम की प्रशंसा करते हुए 'भाबीजी घर पर है!' की अभिनेत्री शुभांगी ने टेलीविजन शो के निर्माताओं से बॉक्सर के जीवन पर एक शो बनाने का आग्रह किया. उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि टेलीविजन पर मैरी कॉम के जीवन पर आधारित एक शो की जरूरत है. वह युवाओं की प्रेरणा हैं और पर्दे पर उनके किरदार को देखना युवाओं को प्रोत्साहित करेगा."

यह भी पढ़ें:  ईशा अंबानी ने सब्यसाची लहंगे में दिखाया अपना शाही अंदाज, देखें ये शानदार फोटोज

शुभांगी ने कहा, "मैं खुद चाहती हूं कि मेरी बेटी उनसे ज्यादा से ज्यादा सीखें. अगर मुझे मौका दिया जाता है, तो पर्दे पर उनकी भूमिका निभाना पसंद करूंगी."

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 28, 2018 11:21 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).