Taarak Mehta Ka Ooltah Chashma के गोली उर्फ Kush Shah को हुआ COVID-19, प्रोड्यूसर Asit Kumar Modi ने की पुष्टि
कोरोना वायरस का संक्रमण मनोरंजन जगत पर भी अपना कहर ढाता नजर आ रहा है. कोविड-19 की दूसरे लहर और भी घातक और जानलेवा साबित हो रही है.
- Read in
- English
कोरोना वायरस (Coronavirus) का संक्रमण मनोरंजन जगत पर भी अपना कहर ढाता नजर आ रहा है. कोविड-19 की दूसरे लहर और भी घातक और जानलेवा साबित हो रही है. बॉलीवुड में अब तक कई सारे कलाकार कोविड-19 से संक्रमित पाए जा चुके हैं जिसमें आमिर खान, मलाइका अरोड़ा, रणबीर कपूर, कैटरीना कैफ समेत ढेर सारे कलाकार मौजूद हैं. अब टीवी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में गोली का किरदार निभानेवाले कुश शाह को भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है. उनके अलावा शो के अन्य 3 क्रू मेंबर्स भी पॉजिटिव पाए गए हैं.
'सास बहु और बेटियां' शो में बात करते हुए प्रोड्यूसर असित कुमार मोदी ने कहा, "हम शो की शूटिंग के दौरान सभी सुरक्षा का पालन कर रहे हैं. जब भी किसी को हल्का बुखार भी होता है तो हम उसे घर पर आराम करने को कहते हैं. गोली का किरदार निभानेवाले कुश शाह और क्रू के 3 लोगों को कोविड-19 पॉजिटिव पाया गया है. शो की मेन कास्ट से सभी लोग सुरक्षित हैं."
गौरतलब है कि कुश शाह से पहले शो में भिड़े का किरदार निभानेवाले एक्टर मंदार चंदवाडकर भी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे. मंदार एसिम्टोमैटिक थे जिसके बाद उनकी कोविड-19 रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई.
उनके अलावा शो में रीटा रिपोर्टर का किरदार निभानेवाली एक्ट्रेस प्रिया आहूजा भी पिछले साल कोरोना पॉजिटिव पाई गई थी. एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपनी फोटो शेयर करते हुए बताया था कि कोरोना से संक्रमित होने के बाद उन्होंने खुदको क्वारंटाइन कर लिया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 16, 2021 10:06 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

