6 साल की रूपसा बताब्याल ने जीता रियलिटी शो 'सुपर डांसर चैप्टर 3', देखें वीडियो
रियलिटी शो 'सुपर डांसर चैप्टर 3' के आखिरी एपिसोड का प्रसारण रविवार को किया गया. 6 साल की रूपसा बताब्याल इस शो को जीतने में सफल हुईं. रुपसा को विनर ट्रॉफी के साथ प्राइज मनी के रूप में 15 लाख रुपए भी मिले है.
रियलिटी शो 'सुपर डांसर चैप्टर 3' (Super Dancer Chapter 3) के आखिरी एपिसोड का प्रसारण रविवार को किया गया. 6 साल की रूपसा बताब्याल (Rupsa Batabyal) इस शो को जीतने में सफल हुईं. रुपसा को विनर ट्रॉफी के साथ प्राइज मनी के रूप में 15 लाख रुपये भी मिले है. निशांत इस सीजन के रनर-अप रहें. उन्हें पांच लाख रुपये का इनाम दिया गया. इसके अलावा टॉप 7 में जगह बनाने वाले हर कंटेस्टेंट को 7-7 लाख रुपये दिए गए. फाइनल में कंटेस्टेंट्स ने शानदार परफॉर्मेंस देकर दर्शकों का खूब मनोरंजन किया.
शो की विनर बनने के बाद रुपसा ने कहा कि, "मुझे शो जीतने पर बहुत खूशी हो रही है. मैं हमेशा डांस करती रहूंगी क्योंकि ऐसा करना मुझे अच्छा लगता है. इसके बाद मैं कोलकाता में अपने परिवार के साथ सेलिब्रेट करना चाहती हूं. "
यह भी पढ़ें:- सुपर डांसर चैप्टर 3 में भावुक हुए रणवीर सिंह
आपको बता दें कि रियलिटी शो 'सुपर डांसर चैप्टर 3' के टॉप 5 में जयश्री, तेजस, रूपसा, सक्षम और गौरव ने जगह बनाई थी. फिनाले में हिमेश रेशमिया और जावेद अली जैसे सिंगर्स भी नजर आए थे. साथ ही शो की जज शिल्पा शेट्टी ने भी अपने डांस का जलवा बिखेरा. उन्होंने चेन्नई एक्सप्रेस के गाने 'तितली', एबीसीडी के सॉन्ग 'मुकाबला' और भारत के गीत 'ऐथे आ' पर लाजवाब डांस किया.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 24, 2019 09:43 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

