टीवी

कपिल शर्मा के शो में होगी सुनील ग्रोवर की वापसी, लेकिन कहानी में है एक जबरदस्त ट्विस्ट

'द कपिल शर्मा शो' (The Kapil Sharma Show) को लेकर लगातार कई खबरें सामने आ रही है. रिपोर्ट्स के अनुसार इस शो से नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Singh Sidhu) को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है

कपिल शर्मा के शो में होगी सुनील ग्रोवर की वापसी, लेकिन कहानी में है एक जबरदस्त ट्विस्ट
कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर (Photo Credits: Twitter)

'द कपिल शर्मा शो' (The Kapil Sharma Show) को लेकर लगातार कई खबरें सामने आ रही है. रिपोर्ट्स के अनुसार इस शो से नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Singh Sidhu) को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है. यह भी कहा जा रहा है कि अर्चना पूरण सिंह (Archana Puran Singh) सिद्धू की जगह ले सकती हैं. इसी बीच इस शो को लेकर एक और अहम खबर सामने आई है. बताया जा रहा है कि कपिल शर्मा के शो में सुनील ग्रोवर (Sunil Grover) की वापसी हो सकती है मगर इस बार कहानी में एक जबरदस्त ट्विस्ट है.

खबरों के अनुसार कपिल शर्मा के शो में सुनील ग्रोवर मेहमान बनकर पहुंचेंगे. सलमान खान और कैटरीना कैफ के साथ सुनील भी फिल्म 'भारत' (Bharat) को प्रमोट करने के लिए इस शो का हिस्सा बनेंगे. बता दें कि सुनील ग्रोवर भी इस फिल्म में अहम भूमिका में है.

यह भी पढ़ें:- सलमान खान के पैर छूने जा रहे थे कपिल शर्मा, भाईजान ने लगाया गले

आपको बता दें कि फिल्म 'भारत' साउथ कोरियाई फिल्म 'ओड टू माय फादर' की रीमेक है इस फिल्म में दिशा पाटनी, जैकी श्रॉफ, नोरा फतेही और तब्बू जैसे सितारें भी अहम भूमिका में है. अली अब्बास जफर इस फिल्म के निर्देशक है. अतुल अग्निहोत्री और भूषण कुमार मिलकर इस फिल्म को प्रोड्यूस कर रहे हैं. यह फिल्म इसी साल ईद के अवसर पर बड़े पर्दे पर रिलीज होगी.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 20, 2019 08:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).