सुनील ग्रोवर ने किया खुलासा, इस वजह से नहीं देखते हैं 'द कपिल शर्मा शो'
'द कपिल शर्मा शो' (The Kapil Sharma Show) का नया सीजन दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है. इन दिनों शो की टीआरपी भी काफी अच्छी है. बीच में ऐसी खबरें सामने आई थी कि सुनील ग्रोवर (Sunil Grover) शो में वापसी कर सकते हैं.
'द कपिल शर्मा शो' (The Kapil Sharma Show) का नया सीजन दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है. इन दिनों शो की टीआरपी भी काफी अच्छी है. बीच में ऐसी खबरें सामने आई थी कि सुनील ग्रोवर (Sunil Grover) शो में वापसी कर सकते हैं. बताया जा रहा था कि सलमान खान (Salman Khan) ने उनसे शो में वापस आने को कहा था लेकिन ऐसा नहीं हुआ. सुनील ग्रोवर इन दिनों अपनी फिल्म 'भारत' (Bharat) के प्रमोशन्स में व्यस्त हैं. हाल ही में उनसे एक इंटरव्यू के दौरान 'द कपिल शर्मा शो' को लेकर सवाल किया गया.
सुनील से पूछा गया कि क्या सलमान ने उन्हें शो में वापस आने को कहा था. इसका जवाब देते हुए सुनील ने कहा कि, "शो में वापसी को लेकर मेरी सलमान सर से बातचीत हुई थी. उन्होंने मुझे सुझाव दिया था लेकिन फोर्स नहीं किया. अगर मैं शो का हिस्सा नहीं हूं, तो मैं शो को देखता भी नहीं हूं." बता दें कि साल 2017 में सुनील ग्रोवर और कपिल शर्मा के बीच अनबन की खबरें सामने आई थी. सुनील ग्रोवर का कहना था कि कपिल शर्मा ने पब्लिक प्लेस पर उनके लिए गलत शब्दों का प्रयोग किया था.
यह भी पढ़ें:- कपिल शर्मा के शो में होगी सुनील ग्रोवर की वापसी, लेकिन कहानी में है एक जबरदस्त ट्विस्ट
सुनील ग्रोवर की अपकमिंग फिल्म 'भारत' की बात करें तो इसमें सलमान खान, कैटरीना कैफ, दिशा पाटनी, तब्बू और जैकी श्रॉफ जैसे कलाकार भी अहम रोल में है. फिल्म का निर्देशन अली अब्बास जफर ने किया है. यह फिल्म 5 जून को बड़े पर्दे पर रिलीज होने के लिए तैयार है.
(The above story first appeared on LatestLY on May 15, 2019 12:49 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

