Srishty Rode ने मालदीव के बीच पर किया हॉट डांस, सेक्सी Video देखकर Rubina Dilaik भी हुई फैन
टीवी एक्ट्रेस सृष्टि रोड़े सोशल मीडिया की नई वायरल सनसनी बनती हुई नजर आ रही हैं. एक्ट्रेस इन दिनों मालदीव पहुंची हैं जहां के खूबसूरत लोकेशन से वो अपनी एक से बढ़कर एक हॉट फोटोज और वीडियो को शेयर कर रही हैं.
Srishty Rode Hot Dance Video: टीवी एक्ट्रेस सृष्टि रोड़े सोशल मीडिया की नई वायरल सनसनी बनती हुई नजर आ रही हैं. एक्ट्रेस इन दिनों मालदीव पहुंची हैं जहां के खूबसूरत लोकेशन से वो अपनी एक से बढ़कर एक हॉट फोटोज और वीडियो को शेयर कर रही हैं. एक्ट्रेस ने बीते दिनों अपना एक डांस वीडियो शेयर किया है जिसमें जाह्नवी कपूर के सॉन्ग 'नदियों पार' पर डांस करती हुई नजर आ रही हैं.
सृष्टि ने अपने इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है जिसमें वो अपने कातिलाना अंदाज में डांस करती हुई दिखाई दे रही हैं. एक्ट्रेस ने इस वीडियो को पोस्ट कर पूछा, "इसके बारे में आपका क्या ख्याल है?" वीडियो में सृष्टि मालदीव के बीच लोकेशन पर अपने बेहद हॉट अवतार में कमर लचकाती हुई नजर आ रही हैं.
View this post on Instagram
सृष्टि के इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर लाखों लोग देख चुके हैं और इसकी चर्चा कर रहे हैं. वीडियो पर कमेंट करते हुए बिग बॉस 14 विनर रुबीना दिलैक (Rubina Dilaik) ने भी उनकी तारीफ की है. इंस्टाग्राम रील्स पर एक्ट्रेस का ये डांस वीडियो बेहद पसंद किया जा रहा है और फैंस भी मानों उनके इस डांसिंग स्टाइल पर फिदा हो गए हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 07, 2021 09:44 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

