टीवी

Shehnaaz Gill के Video पर सवाल उठा रहे शख्स की Sidharth Shukla ने की बोलती बंद, ट्वीट कर दिया ऐसा जवाब

बिग बॉस के पॉपुलर कंटेस्टेंट सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल अपने फैंस के दिलों पर राज करते हैं और यही वजह हैं कि सबो के अंत के बाद भी ये दोनों अक्सर चर्चा में रहते हैं. सिद्धार्थ और शहनाज न एक अच्छे दोस्त के रूप में लोगों द्वारा पसंद किये जाते हैं.

Shehnaaz Gill के Video पर सवाल उठा रहे शख्स की Sidharth Shukla ने की बोलती बंद, ट्वीट कर दिया ऐसा जवाब
सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल (Photo Credits: Instagram)

बिग बॉस के पॉपुलर कंटेस्टेंट सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla) और शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) अपने फैंस के दिलों पर राज करते हैं और यही वजह हैं कि सबो के अंत के बाद भी ये दोनों अक्सर चर्चा में रहते हैं. सिद्धार्थ और शहनाज न एक अच्छे दोस्त के रूप में लोगों द्वारा पसंद किये जाते हैं. फैंस इन्हें 'सिडनाज' कहकर भी बुलाते हैं और ट्विटर पर अक्सर ये नाम ट्रेंड करता दिखाई देता है.

सिद्धार्थ अक्सर शहनाज का हर तरह से सपोर्ट करने के लिए तैयार रहते हैं. हाल ही में जब एक यूजर ने शहनाज से कुछ अटपटा सवाल किया तो एक बार फिर सिद्धार्थ ने आगे आकर उस व्यक्ति की बोलती बंद कर दी. शहनाज ने अपना एक वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया था जिसमें वो सेलेना गोमेज के सॉन्ग पर डांस करती हुई नजर आईं.

इस फोटो पर यूजर्स ने उन्हें 'क्यूट' कहकर उनकी प्रशंसा की और साथ ही उनकी खूबसूरती की भी सराहना की. एक फोटो ने उनके इस वीडियो को अपने सोशल मीडिया अकाउंट और पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा, "वाकई शहनाज गिल द्वारा एक क्यूट कोशिश थी लेकिन काश इसे एक बेहतर फोन पर शूट किया जाता."

इससे पहले की शहनाज इसका जवाब देती सिद्धार्थ शुक्ला उनके बचाव में आगे आए और कहा कि अगर फोटोग्राफर को वीडियो पसंद नहीं आया तो उन्हें उसे शेयर नहीं करना चाहिए था. सिद्धार्थ ने कमेंट करते हुए लिखा, "भाई मेरी दोस्त को लेकर तुम्हारी चिंता को समझ रहा हूं, मैं आपको विनम्रतापूर्वक बता दूं कि इसे सबसे बेहतरीन फोन पर शूट किया गया था उनके फैंस के लिए...अगर आपको ये नहीं पसंद आया तो आपने इसे पोस्ट क्यों किया."

इसके बाद सिद्धार्थ ने सोशल मीडिया पर अपनी एक कूल लुक वाली फोटो पोस्ट की और कैप्शन में लिखा, "तुम्हें चाहिए था...तुम्हें मिल गया." उनकी इस फोटो को फोटोग्राफर ने शेयर करते हुए लिखा, "हर मर्द के भीतर एक बीस्ट होता है तो एक रानी की रक्षा करता है. कौन है वो रानी सिद्धार्थ शुक्ला?"

इसपर सिद्धार्थ ने एक बार फिर जवाब देते हुए लिखा, "मैंने इसपर कभी अपनी प्रतिक्रिया नहीं दी होती लेकिन क्योंकि तुम्हरे पिछले पोस्ट पर जवाब दिया था इसलिए तुम्हारे लिए ये एक और है...रानी वो है जिसमें मुझे बड़ा किया."

बता दें कि सिद्धार्थ और शहनाज ने नेहा कक्कड़ और टोनी कक्कड़ के सॉन्ग 'शोना शोना' और साथ ही दर्शन रावल और नेहा कक्कड़ के सॉन्ग 'भुला देना' और 'दिल को करार आया' में साथ काम किया है.

 

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 20, 2021 02:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).