Bhula Dunga Music Video: सिद्धार्थ शुक्ला- शहनाज गिल की रोमांटिक केमिस्ट्री को दर्शाता है सॉन्ग 'भुला दूंगा'
बिग बॉस 13 के घर में हमने सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल की केमिस्ट्री देखी थी और यकीनन इनकी जोड़ी शो में काफी हिट ही रही. अब सिडनाज की जोड़ी एक बार फिर एक नए म्यूजिक वीडियो के साथ अपने फैंस को एंटरटेन करने लौट आए हैं.
Bhula Dunga Music Video: बिग बॉस 13 (Bigg Boss 13) के घर में हमने सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla) और शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) की केमिस्ट्री देखी थी और यकीनन इनकी जोड़ी शो में काफी हिट ही रही. अब सिडनाज (SidNaaz) की जोड़ी एक बार फिर एक नए म्यूजिक वीडियो के साथ अपने फैंस को एंटरटेन करने लौट आए हैं. सिद्धार्थ और शहनाज का म्यूजिक वीडियो ' भुला दूंगा' आज रिलीज कर दिया गया है.
दर्शन रावल (Darshan Rawal) द्वारा गाए इस गाने में सिद्धार्थ काफी दुखी नजर आ रहे हैं मानों उनका दिल टूट गया है और शहनाज की याद में वो ये गाना गा रहे हैं. गाने में दिखाया गया है कि शहनाज सिद्धार्थ से ब्रेकअप कर लेती हैं और इस बात के चलते वो बेहद दुखी हैं.
गाने में सिद्धार्थ उन्हें हमेशा के लिए भुला देने की बात कह रहे हैं. यहां सिद्धार्थ शहनाज से वादा करते हैं लेकिन शहनाज उसे रिजेक्ट कर देती हैं.
इंटरनेट पर इनका ये गाना आते ही छा गया है और ये काफी वायरल (Viral) भी हो रहा है. इस गाने का फैंस को भी बेसब्री से इंतजार था. सिद्धार्थ और शहनाज हमेशा से फैंस द्वारा काफी पसंद किये गए हैं और अब उनके इस नए म्यूजिक वीडियो को देखकर उनके चाहने वाले काफी खुश नजर आ रहे हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 24, 2020 04:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

