टीवी

Sidharth Shukla ने Twitter पर बनाए 10 लाख फॉलोअर्स, फैंस ने ट्रेंड कराया #CongratulationsSid

टीवी इंडस्ट्री के मशहूर एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला सोशल मीडिया पर भी अपना दबदबा कायम करते नजर आ रहे हैं. सिद्धार्थ ने ट्विटर पर 10 लाख फॉलोअर्स बना लिए हैं जिसका जश्न मनाते हुए उन्होंने अपने फैंस का आभार प्रकट किया है.

Sidharth Shukla ने Twitter पर बनाए 10 लाख फॉलोअर्स, फैंस ने ट्रेंड कराया #CongratulationsSid
सिद्धार्थ शुक्ला (Photo Credits: Instagram)

Sidharth Shukla Completes 1 Million Fans on Twitter: टीवी इंडस्ट्री के मशहूर एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला सोशल मीडिया पर भी अपना दबदबा कायम करते नजर आ रहे हैं. सिद्धार्थ ने ट्विटर पर 10 लाख फॉलोअर्स बना लिए हैं जिसका जश्न मनाते हुए उन्होंने अपने फैंस का आभार प्रकट किया है. सिद्धार्थ ने ट्विटर से जुड़ने के अपने फैसले को अपना सबसे बेहतरीन डिसिशन बताते हुए ट्वीट किया है.

सिद्धार्थ ने ट्विटर पर लिखा "वूहू बधाई हो सभी को हम 1 मिलियन फॉलोअर्स के साथ सशक्त बन चुके हैं. मुझे सपोर्ट करने और मुझे फॉलो करने के लिए आपका धन्यवाद. ट्विटर से जुड़ना मेरे सबसे बेहतरीन फैसलों में से एक था क्योंकि मैं आप सभी से जुड़ा हुआ हूं. ये देखकर अच्छा लगता है कि शुरुआत में जो लोग मुझे फॉलो करते थे आज भी कई ऐसे लोग मुझसे जुड़े हुए हैं. धन्यवाद. प्रेम और भाग्य आप सभी के साथ रहे."

ये भी पढ़ें: Bigg Boss 14: Sidharth Shukla और Rashami Desai की ये लेटेस्ट फोटो देख उत्सुक हुए फैंस, ट्विटर पर ट्रेंड किया #SidRa

सिद्धार्थ की इस सफलता का जश्न मनाते हुए फैंस ने ट्विटर पर हैशटैग #CongratulationsSid ट्रेंड करवा कर उन्हें बधाई संदेश भेजा है. लोगों ने हजारों ट्वीट्स करके सिद्धार्थ को बधाई दी और साथ ही उनके सोशल मीडिया के सफर को सेलिब्रेट किया.

बता दें कि सिद्धार्थ को सलमान खान के शो 'बिग बॉस 13' से बड़ी पॉपुलैरिटी हासिल हुई. शो में सिद्धार्थ सबसे चर्चित कंटेस्टेंट्स के रूप में बने रहे और अंत में इसके विजेता भी बने.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 31, 2021 11:35 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).