टीवी

Shweta Tiwari की बेटी Palak Tiwari ने डिलीट किया अपना वेरीफाइड इंस्टाग्राम अकाउंट?

टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी इन दिनों अपने शो 'खतरों के खिलाड़ी 11' की शूटिंग के लिए केप टाउन (साउथ अफ्रीका) में मौजूद हैं. इसी बीच अब खबर आ रही है कि श्वेता की बेटी पलक ने अपना इंस्टाग्राम अकाउंट डिलीट कर दिया है.

Shweta Tiwari की बेटी Palak Tiwari ने डिलीट किया अपना वेरीफाइड इंस्टाग्राम अकाउंट?
श्वेता तिवारी और पलक तिवारी (Photo Credits: Instagram)

टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी (Shweta Tiwari) इन दिनों अपने शो 'खतरों के खिलाड़ी 11' (Khatron Ke Khiladi 11) की शूटिंग के लिए केप टाउन (साउथ अफ्रीका) में मौजूद हैं. इसी बीच अब खबर आ रही है कि श्वेता की बेटी पलक ने अपना इंस्टाग्राम अकाउंट डिलीट कर दिया है. पलक के इस अकाउंट पर ढेरों फॉलोअर्स मौजूद थे और उनकी तस्वीरें भी वायरल होती रहती थी. लेकिन अब उनके इंस्टाग्राम अकाउंट को सर्च करने पर 'User Not Found' का मैसेज देखने को मिलता है.

बताया जा रहा है कि श्वेता पलक के दूसरे अकाउंट को फॉलो करती हैं जिसे इरफान खान के बेटे बाबिल खान और सुष्मिता सेन की बेटी रेनी सेन फॉलो करती हैं. हाल ही में श्वेता तिवारी और उनके पति अभिनव कोहली में बीच विवाद देखने को मिला था और इसी बीच अब पलक ने अपना वेरीफाइड इंस्टाग्राम एकाउंट डिलीट कर दिया है.

(Photo Credits: Instagram)

ये भी पढ़ें: Shweta Tiwari का पति Abhinav Kohli पर पलटवार, बेटे को अकेला छोड़ विदेश जाने के आरोपों पर दिया बड़ा बयान

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पलक अपनी डेब्यू फिल्म 'रोसी: द सैफरन चैप्टर' के अंतिम शेड्यूल की शूटिंग का इंतजार कर रही हैं. विशाल मिश्रा द्वारा निर्देशित की जा रही इस फिल्म में विवेक ओबेरॉय, अरबाज खान और मल्लिका शेरावत भी नजर आएंगी.

(The above story first appeared on LatestLY on May 25, 2021 11:52 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).