टीवी

Shehnaaz Gill के डायलॉग पर डांस करते दिखे शिखर धवन, Funny Video कर देगा लोटपोट

ऐसे में अब शिखर धवन भी अपने डॉग्स के साथ इस रैप पर डांस करते दिखाई दे रहे हैं. जो बेहद ही फनी है. शिखर धवन के इस वीडियो को खुद शहनाज ने भी सोशल मीडिया पेज पर पोस्ट किया है.

Shehnaaz Gill के डायलॉग पर डांस करते दिखे शिखर धवन, Funny Video कर देगा लोटपोट
शिखर धवन (Image Credit: Instagram)

टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज शिखर धवन (Shikhar Dhawan) मैदान पर तो अपनी हरफनमौला खेल से सबको एंटरटेन करते हुए दिखाई देते हैं. लेकिन जब वो मैदान पर नहीं होते तो भी फैंस का दिल जीतते रहते हैं. ऐसा ही कुछ शिखर अपने नए सोशल मीडिया पोस्ट से कर रहें हैं. दरअसल शिखर ने इंस्टा पर एक वीडियो शेयर किया है. जिसमें वो शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) के डायलॉग टौडा कुत्ता टॉमी, साडा कुत्ता कुत्ता पर डांस करते दिखाई दे रहे हैं. दरअसल शहनाज के डायलॉग का यशराज मुखते ने रैप बनाया है. जो लोगों के बीच काफी पॉपुलर हो रहा है.

ऐसे में अब शिखर धवन भी अपने डॉग्स के साथ इस रैप पर डांस करते दिखाई दे रहे हैं. जो बेहद ही फनी है. शिखर धवन के इस वीडियो को खुद शहनाज ने भी सोशल मीडिया पेज पर पोस्ट किया है. आप भी देखिए उनका ये फनी वीडियो. यह भी पढ़े: Goodbye 2020: बिग बॉस कंटेस्टेंट शहनाज गिल के लिये ऐसा रहा ये साल, एक्ट्रेस ने कही ये बात

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Shikhar Dhawan (@shikhardofficial)

आपको बता दे कि इससे पहले रवीना टंडन ने अपनी बेटी रशा के साथ भी इस रैप पर वीडियो बनाया था. जिसे सभी ने काफी पसंद किया था. जिसके बाद रवीना ने शहनाज और यशराज दोनों को इसके लिए बधाई देते हुए तारीफ़ की थी.

जिसके बाद शहनाज ने रवीना को रिप्लाई करते हुए लिखा कि उन्हें भरोसा नहीं हो रहा है कि रवीना ने उनके डायलॉग पर रील बनाई है.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 30, 2020 12:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).