VIDEO: Shehnaaz Gill ने Raghav Juyal को डेट करने की खबरों पर तोड़ चुप्पी, पूछा- मीडिया इतना झूठ क्यों बोलती है?
हाल ही में शहनाज को लेकर खबरें सुनने को मिली कि वो डांसर, कोरियोग्राफर और प्रेजेंटर राघव जुयाल को डेट कर रही हैं. खबर ये भी है कि सलमान खान की फिल्म 'कभी ईद कभी दिवाली' में ये दोनों एक साथ नजर आएंगे.
Shehnaaz Gill Breaks Silence on Dating Raghav Juyal: सलमान खान के टीवी सो 'बिग बॉस 13' में आने के बाद से ही टीवी एक्ट्रेस शहनाज गिल अब घर-घर में पहचानी जाने लगी हैं हाल ही में उन्हें लेकर खबरें सुनने को मिली कि वो डांसर, कोरियोग्राफर और प्रेजेंटर राघव जुयाल को डेट कर रही हैं. खबर ये भी है कि सलमान खान की फिल्म 'कभी ईद कभी दिवाली' में ये दोनों एक साथ नजर आएंगे.
बुधवार को शहनाज मुंबई में आयोजित एक इवेंट में अपने भाई शहबाज के साथ नजर आई. इस दौरान मीडिया ने उनसे उनके लिंकअप की खबरों को लेकर सवाल किया. इस पर शहनाज ने कहा कि अगर कोई किसी के साथ बाहर स्पॉट होता है तो मतलब वो बस साथ घुमने निकले हैं और डेट नहीं कर रहे हैं.
View this post on Instagram
एक्ट्रेस ने पूछा, "मीडिया झूठ क्यों बोलता है? मीडिया हर बार झूठ बोलती है और कुछ भी बोलती है. हम किसी के साथ खड़े हो जाएं या किसी के साथ घूम लें तो संबंध में है? नहीं ना...तो बस, मीडिया फिजूल की बातें बोलती है. अब मैं हाइपर हो जाऊंगी." इसके बाद शहनाज ने मीडिया से आग्रह किया कि वें उनकी पर्सनल लाइफ से जुड़े सवाल न पूछे और अगली अपने किसी प्रोजेक्ट के इंटरव्यू के दौरान वो सारे सवालों के जवाब जरुर देंगी.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 18, 2022 08:54 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

