टीवी

शहनाज गिल के पिता संतोख सिंह सुख पर लगा रेप का आरोप, तो बेटे शहबाज गिल ने चुप्पी तोड़ रखी अपनी बात

रिपोर्ट्स के मुताबिक घटना 14 मई की है जबकि महिला 19 मई को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है. फिलहाल संतोख फरार बताया जा रहा है.

शहनाज गिल के पिता संतोख सिंह सुख पर लगा रेप का आरोप, तो बेटे शहबाज गिल ने चुप्पी तोड़ रखी अपनी बात
शहनाज गिल, शाहबाज और संतोख सिंह सुख (Image Credit: Instagram)

बिग बॉस 13 की पॉपुलर कंटेस्टेंट रही शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) के पिता संतोख सिंह सुख (Santokh Singh Sukh) के खिलाफ एक महिला ने रेप (Rape) का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है. इस महिला ने दावा किया कि संतोख सिंह सुख ने उसके पिस्तौल की नोंक पर रेप किया है. जिसके बाद से पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी हैं. ऐसे में अब शहनाज गिल के भाई शहबाज गिल (Shehbaz Gill) ने स्पॉटबॉय से खास बता करते हुए पिता पर लगे आरोपों का खंडन किया है. शाहबाज ने बताया कि 'हां पंजाब पुलिस ने मेरे पिता के खिलाफ केस दर्ज किया है. लेकिन ये सारे आरोप गलत हैं. वो महिला मेरे पिता को बदनाम करना चाहती है. हम सभी इस समय काफी डिस्टर्ब हैं. उसे जिस जगह पर घटना होने की बात कही है वह CCTV की निगरानी में आता है. हम उसी रिकॉर्डिंग अरेंज कर रहें हैं.'

जब शहबाज से उस महिला के बारे में पूछा गया तो उसने कहा कि 'मैं उसे नहीं जानता. क्योंकि मैं और शहनाज पिछले कुछ समय से मुंबई शिफ्ट हो गए हैं और वहीं रह रहें हैं. लेकिन जो बात हम अच्छे से जानते है कि हमारे पिता गलत नहीं है और उन्हें इंसाफ जरूर मिलेगा.'

शहबाज से जब इस मुश्किल वक्त में अपने घर पंजाब जाने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि 'फिलहाल अभी तो हम मुंबई में ही हैं और वहां जाने का ऐसा कोई प्लान नहीं बना है. मुझे सुबह से फोन आ रहे हैं.'

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक घटना 14 मई की है जबकि महिला 19 मई को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है. महिला के मुताबिक वो अपने बॉयफ्रेंड से मिलने संतोख के घर गई थी क्योंकि उसका बॉयफ्रेंड संतोख के घर रहता था. लेकिन जब महिला उनके घर पहुंची तो संतोख ने बॉयफ्रेंड से मिलवाने की बात कहकर अपनी गाडी में बिठा लिया और फिर रोही पुल ब्यास के बंदूक की नोक पर उसका रेप किया. फिलहाल संतोख फरार बताया जा रहा है.

 

(The above story first appeared on LatestLY on May 21, 2020 03:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).