सलमान खान के शो 'बिग बॉस 13' में नहीं होगी कॉमनर्स की एंट्री, टीवी के इन 3 सितारों को किया गया अप्रोच
सलमान खान (Salman Khan) का शो 'बिग बॉस' (Bigg Boss) दर्शकों का पसंदीदा है. अब फैन्स को इस शो के 13वें सीजन का इंतजार है. खबरों की माने तो जल्द ही नए सीजन की तैयारियां शुरू कर दी जाएगी
सलमान खान (Salman Khan) का शो 'बिग बॉस' (Bigg Boss) दर्शकों का पसंदीदा है. अब फैन्स को इस शो के 13वें सीजन का इंतजार है. खबरों की माने तो जल्द ही नए सीजन की तैयारियां शुरू कर दी जाएगी. बॉलीवुड लाइफ के सूत्रों के अनुसार 13वें सीजन के कॉन्सेप्ट में बदलाव हो सकता है. बताया जा रहा है कि अब शो में शायद कॉमनर्स की एंट्री नहीं होगी. दसवें सीजन में इस कॉन्सेप्ट को लाया गया था. उस सीजन में कॉमनर मनवीर गुर्जर ने खिताब अपने नाम किया था.
मेकर्स ने ये फैसला इसलिए लिया है क्योंकि पिछले सीजन में कुछ कॉमनर्स की पहचान को लेकर काफी विवाद हुआ था. यहां पर हम शिवाशीष और सौरभ की बात कर रहे हैं. इस वजह से निर्माताओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा था. बता दें कि मनवीर गुर्जर के अलावा पुनीश शर्मा, बदंगी कालरा, रोमिल चौधरी और दीपक ठाकुर जैसे कंटेस्टेंट्स को इस शो से काफी पॉपुलैरिटी मिली है.
यह भी पढ़ें:- सलमान खान के पैर छूने जा रहे थे कपिल शर्मा, भाईजान ने लगाया गले
बिग बॉस सीजन 13 की बात करें तो शो के लिए माही विज, जय भानुशाली और विवेक दहिया जैसे टीवी स्टार्स को अप्रोच किया गया है. मगर बताया जा रहा है कि तीनों ने ही शो का हिस्सा बनने से मना कर दिया है. अब देखना होगा कि इस बार के सीजन में ऑडियंस को कौनसे मशहूर चेहरे देखने को मिलेंगे.
(The above story first appeared on LatestLY on May 22, 2019 01:01 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

