टीवी

Pista Dhakad, Bigg Boss 14 की टैलेंट मैनेजर के निधन के चलते शोक में डूबे Salman Khan, फोटो शेयर कर दी श्रद्धांजलि

सलमान खान के टीवी शो 'बिग बॉस 14' की टैलेंट मैनेजर पिस्ता धाकड़ के निधन की खबर से न टीवी जगत में शोक का माहोल है. 25 वर्षीय पिस्ता की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी. बताया जा रहा है कि शुक्रवार को 'वीकेंड का वार' एपिसोड शूट करने के बाद पिस्ता मुंबई के फिल्मसिटी से अपने घर की ओर जा रहीं थी.

Pista Dhakad, Bigg Boss 14 की टैलेंट मैनेजर के निधन के चलते शोक में डूबे Salman Khan, फोटो शेयर कर दी श्रद्धांजलि
सलमान खान और पिस्ता धाकड़ (Photo Credits: Instagram)

Pista Dhakad Bigg Boss 14 Talent Manager Passes Away: सलमान खान (Salman Khan) के टीवी शो 'बिग बॉस 14' की टैलेंट मैनेजर पिस्ता धाकड़ के निधन की खबर से न टीवी जगत में शोक का माहोल है. 25 वर्षीय पिस्ता की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी. बताया जा रहा है कि शुक्रवार को 'वीकेंड का वार' एपिसोड शूट करने के बाद पिस्ता मुंबई के फिल्मसिटी से अपने घर की ओर जा रहीं थी. इस दौरान वो स्कूटर पर सवार थी जब फिल्म सिटी रोड पर अचानक उनकी गाड़ी स्लिप हो गई और वो एक वैन के नीचे आ गईं.

इस दर्दनाक मौत की खबर सुनकर बिग बॉस और इसके पूर्व कंटेस्टेंट्स भी सदमें में हैं. शो के होस्ट सलमान खान भी इस खबर से बेहद दुखी हैं. सलमान ने आज ट्विटर पर उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए उनके साथ अपनी फोटो पोस्ट करके लिखा, "तुम्हारी आत्मा को शांति मिले पिस्ता."

ये भी पढ़ें: Pista Dhakad, Bigg Boss 14 के इस खास सदस्य की सड़क दुर्घटना में हुई मौत! सदमें में सेलिब्रिटीज

प्रिंस नरूला, काम्या पंजाबी, देवोलीना भट्टाचार्जी और हिमांशी खुराना समेत अन्य सेलिब्रिटीज ने उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए पोस्ट किया है. सभी के लिए इस बता पर यकीन कर पाना बेहद मुश्किल है कि पिस्ता अब इस दुनिया में नहीं रहीं.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 17, 2021 03:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).