Bigg Boss 14: सलमान खान के शो 'बिग बॉस 14' का इस दिन से शुरू होगा ऑडिशन? जंगल थीम रख सकते हैं मेकर्स!
कयास लगाया जा रहा है कि 'बिग बॉस 14' अपने पिछले सीजन्स के मुकाबले और भी बेहतर होगा जहां शो में एक बार फिर कॉमनर्स की एंट्री हो सकती है. शो के कई सीजन्स में न सिर्फ सलेब्रितिस बल्कि आम कंटेस्टेंट्स भी नजर आ चुके हैं.
Bigg Boss 14 Update: सलमान खान (Salman Khan) का टीवी शो 'बिग बॉस' का हर सीजन भारतीय टेलीविजन के सबसे चर्चित शोज में से एक बनकर उभरा है. शो में ड्रामा, लड़ाई, झगड़ा और रोमांस का जबरदस्त तड़का देखने को मिलता आया है. इस शो के अब तक 13 सीजन पूरे हो चुके हैं और फैंस इसके अगले सीजन की प्रतीक्षा भी कर रहे हैं. इसी बीच 'बिग बॉस 14' को लेकर मीडिया में कुछ अहम बातें सामने आ रही हैं.
कयास लगाया जा रहा है कि 'बिग बॉस 14' अपने पिछले सीजन्स के मुकाबले और भी बेहतर होगा जहां शो में एक बार फिर कॉमनर्स की एंट्री हो सकती है. शो के कई सीजन्स में न सिर्फ सलेब्रितिस बल्कि आम कंटेस्टेंट्स भी नजर आ चुके हैं. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस साल मई, 2020 से शो के ऑडिशन्स शुरू हो सकते हैं और इस बार घर को जंगल में तब्दील किया जा सकता है.
इसी के साथ ये भी कहा जा रहा है कि शो में इस बार सिर्फ 4-5 सेलिब्रिटीज नजर आ सकते हैं. ''बिग बॉस 14' के इस साल सितंबर महीने में शुरू होने की खबरें सुनने को मिल रही हैं. लेकिन कोरोना वायरस (Coronavirus) के इस प्रकोप के चलते चीजें किस हद तक स्थगित हो सकती हैं ये देखना अभी बाकी है.
ये भी पढ़ें: सलमान खान के ‘प्यार करोना’ सॉन्ग को सुनकर शाहरुख खान ने कह दी ऐसी बात, नहीं होगा यकीन
इस बार शो के लिए करण कुंद्रा (Karan Kundra), अलीशा पंवार (Alisha Panwar) और जैस्मिन भसीन (Jasmine Bhasin) जैसे नाम सामने आ रहे हैं. अब फैंस को उस पल का इंतजार है जब कलर्स टीवी 'बिग बॉस 14' की औपचारिक घोषणा कर देगी.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 21, 2020 10:40 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

