टीवी

Saath Nibhaana Saathiya 2 Funny Memes: 'साथ निभाना साथिया 2' और गोपी बहु पर बने ये मजेदार मीम्स देखकर आप नहीं रोक पाएंगे हंसी

टीवी का चर्चित शो 'साथ निभाना साथिया' का दूसरा भाग जल्द ही दर्शकों के सामने पेश होने जा रहा है. शायद ही किसी ने ये सोचा था कि ये शो एक नए रंग और रूप के साथ अपनी वापसी करेगा. सबसे लंबे चलने वाले डेली सोप्स में से एक ये शो दर्शकों के बीच भी काफी चर्चा में था.

Saath Nibhaana Saathiya 2 Funny Memes: 'साथ निभाना साथिया 2' और गोपी बहु पर बने ये मजेदार मीम्स देखकर आप नहीं रोक पाएंगे हंसी
'साथ निभाना साथिया 2' पर बने फनी मीम्स (Photo Credits: Twitter)

Saath Nibhaana Saathiya 2 Funny  Memes: टीवी का चर्चित शो 'साथ निभाना साथिया' का दूसरा भाग जल्द ही दर्शकों के सामने पेश होने जा रहा है. शायद ही किसी ने ये सोचा था कि ये शो एक नए रंग और रूप के साथ अपनी वापसी करेगा. सबसे लंबे चलने वाले डेली सोप्स में से एक ये शो दर्शकों के बीच भी काफी चर्चा में था. इस शो में देवोलीना भट्टाचार्जी ने गोपी बहु के किरदार के लिए जिया मानेक को रिप्लेस किया था. अब देवोलीना ने गोपी बहु के रूप में शो के नए प्रोमो को दर्शकों के सामने पेश किया है.

इस शो की वापसी की घोषणा करते हुए देवोलीना ने सोशल मीडिया पर इसका प्रोमो शेयर करते हुए पूछा था, "कौन हैं ये लोग?" ये शो अब लोगों के बीच एक बार फिर चर्चा में आ गया है. लोग सोशल मीडिया पर #SaathNibhanaSaathiya2 ट्रेंड करके इससे जुड़े मजेदार मीम्स बनाकर इस पोस्ट को शेयर कर रहे हैं. इंटरनेट पर हाल ही में यशराज मुखाते ने इस शो के एक सीन पर 'रसोड़े में कौन था' नाम से रैप सॉन्ग बनाया था जो काफी वायरल भी हुआ था.

 

View this post on Instagram

 

We are back by popular demand 🌸 . . #SaathNibhanaSaathiya2 #WhoisGehna #devoleena #gopibahu @starplus @rstfofficial

A post shared by Devoleena Bhattacharjee (@devoleena) on

अब ये शो दोबारा से अपने नए सीजन के लिए चर्चा में आ गया है. लोगों ने हास्य से भरपूर मीम्स बनाकर उसे इंटरनेट पर शेयर किया है. देखें ये वायरल मीम्स:

ये भी पढ़ें: Saath Nibhaana Saathiya 2: सिद्धार्थ शुक्ला अब देवोलीना भट्टाचार्जी के साथ बतौर लीड रोल में आएंगे नजर?

दूसरी महामारी

राशि को वापस लाओ

टीआरपी ही टीआरपी होगी

माओं का खुशी

ये भी पढ़ें: Saath Nibhaana Saathiya 2 Promo: गोपी बहु बन नजर आई देवोलीना भट्टाचार्जी, गहना को लेकर बना सस्पेंस

रसोड़े पार्ट 2 की तैयारी

साथ निभाना साथिया ही नहीं बल्कि खबरों की मानें तो टीवी शो 'सास बिना ससुराल' के दूसरे सीजन की घोषणा भी की जा सकती है. शो में रवि दुबे और ऐश्वर्या सकुजा ने लीड रोल निभाया था. हालांकि 'साथ निभाना साथिया 2' को लेकर सोशल मीडिया पर लोगों के बीच काफी चर्चा है.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 01, 2020 04:52 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).