टीवी

Dance Plus 5 Winner: डांस प्लस 5 के विजेता बने रुपेश बाने, इनाम में मिली चमचमाती ट्रॉफी और 15 लाख रूपए

मुंबई के रहनेवाले रुपेश बाने ने मशहूर डांस टीवी रियलिटी शो 'डांस प्लस 5' के विजेता का खिताब अपने नाम कर लिया है. रेमो डीसूजा के इस शो पर विनर बनकर रुपेश ने एक खूबसूरत ट्रॉफी और साथ ही 15 लाख रूपए भी अपने नाम किया है.

Dance Plus 5 Winner: डांस प्लस 5 के विजेता बने रुपेश बाने, इनाम में मिली चमचमाती ट्रॉफी और 15 लाख रूपए
डांस प्लस 5 के विनर बने रुपेश बाने (Photo Credits: Instagram)

Dance Plus 5 Winner: मुंबई के रहनेवाले रुपेश बाने (Rupesh Bane) ने मशहूर डांस टीवी रियलिटी शो 'डांस प्लस 5' के विजेता का खिताब अपने नाम कर लिया है. रेमो डीसूजा (Remo D'souza) के इस शो पर विनर बनकर रुपेश ने एक खूबसूरत ट्रॉफी और साथ ही 15 लाख रूपए भी अपने नाम किया है. रुपेश धर्मेश येलांदे (Dharmesh Yelande) की टीम से थे. कड़ी मेहनत के बाद जनम डांस ग्रुप, संचिता-सुब्रत और दीपिका-रूपेश इस शो के फिनाले में पहुंचे थे. लेकिन इनमें रुपेश ने बाजी मारते हुए अपनी जीत पक्की कर ली. जनम डांस ग्रुप को यहां फर्स्ट रनरअप घोषित किया गया.

विजेता के रूप में रुपेश का नाम घोषित होते ही धर्मेश खुशी से स्टेज पर कूद पड़े जिसके बाद उन्होंने रुपेश को लेकर अपनी खुशी व्यक्त की. यहां रेमो डिसूजा ने विनर की घोषणा की. शो पर मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद मिथुन चक्रवर्ती (Mithun Chakraborty) ने रुपेश को उनकी विनर्स ट्रॉफी सौंपी.

 

View this post on Instagram

 

This is D unit 🤗🤗🤗🤗🤗 gud job guys

A post shared by D (@dharmesh0011) on

धर्मेश ने सोशल मीडिया पर रुपेश की फोटोज को शेयर करते हुए इस जीत पर उन्हें बधाई दी है.

 

View this post on Instagram

 

Thank you so much to all 🙏🙏🙏🙏 Aap sab ke vote and support se rupesh winner ban paya we r nothing without ur love Thank u all 🙏🙏

A post shared by D (@dharmesh0011) on

रुपेश ने अपनी ये जीत और इस ट्रॉफी को अपनी मां को डेडीकेट किया जिसे देखकर उनके भाई अरु उनकी मां, दोनों ही इमोशनल हो गए.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 23, 2020 10:11 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).