Rubina Dilaik ने स्विमशूट पहनकर समुंद्र के किनारे बिखेरा जलवा, हॉटनेस ऐसी की उड़ा दे होश
रुबीना अपने पति अभिनव शुक्ला (Abhinav Shukla) के साथ वेकेशन पर हैं. जहां से उन्होंने स्विमसूट में तस्वीरें शेयर की हैं. रुबीना का यह अंदाज देखने लायक है.
बिग बॉस 14 (Bigg Boss 14) के विनर रूबीना दिलैक (Rubina Dilaik) अपने फैंस के लिए आए दिन अपना नया नया अवतार दिखाती रहती है. सोशल मीडिया पर वह एक से बढ़कर एक है तस्वीरें पोस्ट करते रहती हैं. तो वही फैंस को भी रुबीना का यह अंदाज खूब पसंद आता है. ऐसे में रूबीना दिलाईक एक बार फिर बेहद ही इंटरेस्टिंग तस्वीरें शेयर की हैं. दरअसल रुबीना अपने पति अभिनव शुक्ला (Abhinav Shukla) के साथ वेकेशन पर हैं. जहां से उन्होंने स्विमसूट में तस्वीरें शेयर की हैं. रुबीना का यह अंदाज देखने लायक है. जहां वो समुद्र की लहरों के साथ खेलती नजर आ रही हैं. रुबीना के साथ अभिनव शुक्ला भी इस खूबसूरत लम्हे को इंजॉय करते दिखाई दे रहे हैं.
अभिनव और रुबीना अपने डेली रूटीन की हर बातें सोशल मीडिया पर शेयर करते हैं. ऐसे में उन्होंने अपने इस खास मौके की तस्वीरें शेयर की हैं. इन तस्वीरों को शेयर करते हुए रुबीना ने लिखा कि मैं पहाड़ों की लड़की हूं और समुद्र के किनारे को देखकर क्रेज़ी हो जाती हूं.
View this post on Instagram
आपको बता दें कि रूबीना दिलाईक आने वाले दिनों में बॉलीवुड में भी काम करते दिखाई देंगी. वह हितेन तेजवानी और राजपाल यादव के साथ नजर आने जा रही है. जबकि हाल ही में उन्हें पति अभिनव शुक्ला के साथ एक म्यूजिक एल्बम में देखा गया था जिसे सभी ने बेहद पसंद किया था.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 06, 2021 11:46 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

