टीवी

पवित्र रिश्ता की पॉपुलर जोड़ी ऋत्विक धनजानी और आशा नेगी ने 6 साल के रिलेशनशिप को किया अंत

पवित्र रिश्ता की पॉपुलर जोडी ऋत्विक धनजानी और आशा नेगी का ब्रेकअप हो गया हैं .वे दोनों एक दूसरे को 6 साल से डेट कर रहे थे. दोनों ने 'पवित्र रिश्ता' सीरियल से अपने करियर की शुरुआत की थी.

पवित्र रिश्ता की पॉपुलर जोड़ी ऋत्विक धनजानी और आशा नेगी ने 6 साल के रिलेशनशिप को किया अंत
आशा नेगी और ऋत्विक धनजानी (Photo Credits: Instagram)

पवित्र रिश्ता की पॉपुलर जोडी ऋत्विक धनजानी (Rithvik Dhanjani) और आशा नेगी (Asha Negi) का ब्रेकअप हो गया हैं .वे दोनों एक दूसरे को 6 साल से डेट कर रहे थे. दोनों ने 'पवित्र रिश्ता' (Pavitra Rishta) सीरियल से अपने करियर की शुरुआत की थी. 2017 में ऋत्विक ने आशा के साथ रिलेशनशिप को पब्लिकली जाहिर किया था. तभी से वे दोनों हमेशा साथ-साथ दिखाई देते थे. इतना ही नहीं आशा ऋत्विक के फैमिली से काफी क्लोज भी थी. लेकिन अब इनके रिश्ते में दरार आ चुकी है.

टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार, आशा और ऋत्विक का ब्रेकअप हो गया हैं. इस बात की खबर उनके दोस्तों को पहले से ही थी. इनम दोनों के बीच काफी समय से अनबन चल रही थी. वे दोनों एक दूसरे से खफा रहते थे. जिस वजह से उनके रिश्ते में दूरिया बढने लगी थी. आखिरकार दोनों ने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला किया.  ये भी पढ़ें:  XXX Uncensored : ऋत्विक धनजानी की वेब सीरीज के इस Video को देख उड़ जाएंगे आपके होश

 

View this post on Instagram

 

Happy Diwali💫✨✨✨⚡️💙

A post shared by MsNegi (@ashanegi) on

एक महीने से भी ज्यादा समय हुआ है दोनों को एक दूसरे से अलग हुए. ऋत्विक और आशा पिछले कई सालों से एक साथ रह रहे थे लेकिन अब ऋत्विक घर छोड़कर  जा चुके हैं . इससे तो यह साफ है की इन दोनों का 6 साल के रिश्ते का सफर खत्म हो चूका है.

ऋत्विक और आशा की लव स्टोरी एकता कपूर का हिट शो 'पवित्र रिश्ता' से शुरू हुई थी. जिसके बाद इस जोड़ी ने रियलिटी शो नच बलिये सीजन 6 में पार्ट लेकर इस सीजन की ट्रोफी अपने नाम कर दी थी. कई शो में भी यह दोनों साथ साथ नजर आते थे.

हाल ही में इनकी शादी के खबरों ने तहलका मचाया था, इस खबर को दोनों ने अफवाह बताते हुए कहा की अभी हम दोनों एक दूसरे को समझने की कोशिश कर रहे हैं .

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 16, 2020 04:21 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).