टीवी

इस कंटेस्टेंट ने जीता रियलिटी शो 'दिल है हिंदुस्तानी 2', आज होगा फिनाले का टेलिकास्ट

दर्शक रियलिटी शो 'दिल है हिंदुस्तानी 2' के फिनाले एपिसोड का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. आज रात 8 बजे इस शो का टेलिकास्ट होगा.

इस कंटेस्टेंट ने जीता रियलिटी शो 'दिल है हिंदुस्तानी 2', आज होगा फिनाले का टेलिकास्ट
'दिल है हिंदुस्तानी 2' के ग्रैंड फिनाले का एक दृश्य (Photo Credits : Twitter)

दर्शक रियलिटी शो 'दिल है हिंदुस्तानी 2' के फिनाले एपिसोड का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. आज रात 8 बजे इस शो का टेलिकास्ट होगा. फिनाले से पहले से ही शो के विनर का खुलासा हो चुका है. जब आपको विजेता का नाम पता लगेगा, तब आप भी ख़ुशी से झूम उठेंगे. बॉलीवुड लाइफ की खबर के मुताबिक लुधियाना के रैपर अक्षय धवन ने इस शो को जीता है. अपनी रैपिंग स्किल्स के द्वारा अक्षय ने जज्स के अलावा दर्शकों को भी खूब प्रभावित किया था. साफ पता लगता था कि वह अपनी हर परफॉर्मेंस के लिए कठिन परिश्रम करते हैं. अब उन्हें उनकी कड़ी मेहनत का फल मिल गया है.

बता दें कि राधा, दिव्यांश, सौम्या और द माउंटेन सोल्स भी खिताब जीतने की रेस में थे. सभी को मात देकर अक्षय धवन इस शो के विजेता बनें. अभी तक फर्स्ट रनर अप और सेकंड रनर अप के नाम का खुलासा नहीं हुआ है.

रियलिटी शो 'दिल है हिंदुस्तानी 2' को सुनिधि चौहान, प्रीतम चक्रवर्ती और बादशाह जज कर रहे हैं. इन सभी को अक्षय की रैपिंग का अंदाज बेहद पसंद आता था.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 30, 2018 10:47 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).