टीवी

रामायण की सीता दीपिका चिखलिया मना रही हैं अपना 55वां जन्मदिन, शेयर की खास फोटो

रामायण की सीता यानी दीपिका चिखलिया आज जन्मदिन है. आज वो अपना 55 बर्थडे फैमिली के साथ सेलिब्रेट कर रही हैं.

रामायण की सीता दीपिका चिखलिया मना रही हैं अपना 55वां जन्मदिन, शेयर की खास फोटो
दीपिका चिखलिया (Photo Credits: Instagram)

लॉकडाउन के कारण पॉपुलर पौराणिक शो रामायण (Ramayan) दूरदर्शन ने दोबारा टेलीकास्ट किए थे. इस शोज की बदौलत दूरदर्शन ने टीवी रेटिंग की दुनिया में इतिहास रचा दिया था. इसी बीच रामायण के सभी कलाकार सुर्ख़ियों में आ गए. दीपिका चिखलिया (Deepika Chikhalia) का आज जन्मदिन है. आज वो अपना 55 बर्थडे फैमिली के साथ सेलिब्रेट कर रही हैं.

दीपिका ने अपने इन्स्टाग्राम अकाउंट पर अपने इस स्पेशल डे पर एक तस्वीर शेयर की हैं. जिसमें उन्होंने अपनी स्कूल फ्रेंड के साथ फोटो शेयर की हैं. इस फोटो में वो बेहद ही मासूम और क्यूट लग रही है. साथ ही उन्होंने रवा केक घर पर कैसे बनाया जाता है इसकी रेसिपी वीडियो के जरिए शेयर की है. यह भी पढ़े: रामायण में सीता का रोल निभाने वाली दीपिका चिखलिया का शॉकिंग खुलासा, इस वजह से छोटे कपड़े और स्विमिंग कॉस्ट्यूम पहनकर नहीं की फिल्म

 

View this post on Instagram

 

#dipikachikhlia #ramayana

A post shared by bollywood girl aarti (@shejvalkar) on

दीपिका ने केक की एक फोटो अपने इन्स्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है, इस पोस्ट के साथ उन्होने कैप्शन में लिखा है, आख़िरकार आज मैंने केक बनाया. चाय का वक़्त हो चूका है. और इस केक की रेसिपी मेरे इन्स्टाग्राम स्टोरी पर है'. उन्होंने बनाया हुआ ये रवा केक दिखने में बहुत स्वादिष्ट और बनाने में बहुत इजी लग रहा है. इसलिए उन्होंने यह रेसिपी अपने फैंस के साथ शेयर की हैं.

 

View this post on Instagram

 

Finally baked today 😊 tea time ☕️ cake recipe in my story 😊😇#cake #tea#ravas #eggless#yummm#food#foodie

A post shared by Dipika (@dipikachikhliatopiwala) on

इस पोस्ट पर रामायण के लक्ष्मण यानि सुनील लहरी ने कमेन्ट करते हुए लिखा है, वाह काफी लुभावना लग रहा हैं. सुनील लहरी धन्यवाद, हां यह केक बहुत ही स्वादिष्ट हुआ है, पलक झपकते ही खत्म हो गया.

दीपिका के लिए यह जन्मदिन बेहद ही स्पेशल है और वे इसे अपने फैमिली के साथ मिलकर एन्जॉय कर रही हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 29, 2020 01:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).