टीवी

राजीव खंडेलवाल ने वेब सीरीज 'नक्सलबाड़ी' की शूटिंग की शुरू, कहा- हम नए सामान्य में ढल रहे हैं

अभिनेता राजीव खंडेलवाल ने माना है कि महामारी के समय में शूटिंग करना मुश्किल है, लेकिन उन्हें उम्मीद है कि समय के साथ हम सभी नए सामान्य में ढल जाएंगे. राजीव ने अपनी आगामी वेब सीरीज 'नक्सलबाड़ी' की शूटिंग शुरू कर दी है.

राजीव खंडेलवाल ने वेब सीरीज 'नक्सलबाड़ी' की शूटिंग की शुरू, कहा- हम नए सामान्य में ढल रहे हैं
राजीव खंडेलवाल (Photo Credits : Instagram)

अभिनेता राजीव खंडेलवाल (Rajeev Khandelwal) ने माना है कि महामारी के समय में शूटिंग करना मुश्किल है, लेकिन उन्हें उम्मीद है कि समय के साथ हम सभी नए सामान्य में ढल जाएंगे. राजीव ने अपनी आगामी वेब सीरीज 'नक्सलबाड़ी' (Naxalbaari) की शूटिंग शुरू कर दी है. ऐसे में उन्होंने कहा, "हमने गोवा में यहां 'नक्सलबाड़ी' की शूटिंग शुरू कर दी है, और हम सेट पर एहतियाती उपायों का पालन करने के लिए जितना संभव हो सकता उतना कर रहे हैं. लंबे वक्त के बाद वापस आने वाला पल हमेशा से अच्छा महसूस कराने वाला होता है और क्रू के सदस्यों से मिलना वास्तव में अच्छा लगता है."

उन्होंने आगे कहा, "दुनिया बदल गई है और हम बहुत जल्दी नए सामान्य में ढल रहे हैं. हम उन कुछ वेब सीरीज यूनिट्स में से हैं, जिन्होंने शूटिंग शुरू कर दी है, और हम चुनौतीपूर्ण और थोड़ी शत्रुतापूर्ण परिस्थितियों के बावजूद सफलता पाने की उम्मीद करते हैं." यह भी पढ़े: Hina Khan Hot Photos: हिना खान ने बोल्ड अवतार से सोशल मीडिया पर मचाया कोहराम, हॉटनेस देखकर सेलिब्रिटीज भी हुए दंग

इस शो में टीना दत्ता (Tina Datta), श्रीजिता दे (Sreejita De), सत्यदीप मिश्रा (Satyadeep Mishra), शक्ति आनंद (Shakti Anand) और आमिर अली (Aamir Ali) भी हैं और इसे जी 5 (ZEE5) पर रिलीज किया गया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 23, 2020 10:36 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).