टीवी

Rahul Vaidya और दिशा परमार ने शुरू की संगीत सेरेमनी की तैयारी, डांस करते हुए वीडियो आया सामने

राहुल और दिशा का एक वीडियो सामने आया है. जिसमें ये दोनों डांस करते दिखाई दे रहे हैं. राहुल और दिशा अपनी शादी के संगीत की प्रैक्टिस कर रहे हैं. दोनों का यह डांस वीडियो देखने लायक है.

Rahul Vaidya और दिशा परमार ने शुरू की संगीत सेरेमनी की तैयारी, डांस करते हुए वीडियो आया सामने
राहुल वैद्य और दिशा परमार (Photo Credits: Instagram)

दिशा परमार (Disha Parmar) और राहुल वैद्य (Rahul Vaidya) की शादी में अब कुछ ही दिन बचे हैं. टीवी का यह हसीन जोड़ा जल्द ही एक दूसरे का होने जा रहा है. फैंस भी दोनों की शादी को लेकर बेहद उत्साहित हैं. बिग बॉस से शुरू हुई दोनों की यह लव स्टोरी जल्द ही शादी के बंधन में बनने जा रही है. दोनों की शादी में अब कुछ दिन बचे हैं. ऐसे में अब राहुल और दिशा हर अपनी हर प्लानिंग को फाइनल स्टेज देने में लगे हैं. जिसे वह अपनी शादी में चाहते हैं.

ऐसे में राहुल और दिशा का एक वीडियो सामने आया है. जिसमें ये दोनों डांस करते दिखाई दे रहे हैं. राहुल और दिशा अपनी शादी के संगीत की प्रैक्टिस कर रहे हैं. दोनों का यह डांस वीडियो देखने लायक है. दोनों ही कैजुअल लुक में नजर आ रहे हैं दिशा जहां फ्लोरल ड्रेस पहने हुए दिखाई दे रही है वहीं राहुल शॉर्ट्स और टीशर्ट में नजर आ रहे हैं. कभी साथ साथ तो कभी सोलो डांस करते Rahulइस जोड़े के चेहरे पर मौजूद खुशी देखते बन रही है. इस वीडियो को देखने के बाद फैंस भी खुशी से उत्साहित हो गए हैं.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

आपको बता दें कि राहुल और दिशा जिस गाने पर डांस कर रहें हैं वो उनके खास दोस्त अली गोनी का गाना है. हाल ही में राहुल ने एक अपने इंटरव्यू में शादी की तैयारियों पर बात की थी. जिसमें उन्होंने कहा था कि अभी तक उन्होंने शादी का आउटफिट भी फाइनल नहीं किया है और काफी कुछ करना बाकी है. राहुल कुछ दिन पहले ही खतरों के खिलाड़ी का सीजन पूरा करके घर लौटे हैं. घर आते ही दोनों ने फैंस को अपनी शादी की खबर बता दी. यह दोनों ही 16 जुलाई को एक प्राइवेट फंक्शन कर शादी के बंधन में बंध जाएंगे. राहुल और दिशा की शादी में बेहद ही करीबी लोग ही शामिल हो पाएंगे. क्योंकि दिशा और राहुल दोनों ही प्राइवेट सेरेमनी के पक्ष में है. ऐसे में देखना होगा कि राहुल और दिशा अपने किन दोस्तों को इनवाइट करते हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 11, 2021 09:21 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).