Bigg Boss 14: राधे मां ने लाल जोड़े में सलमान खान के टीवी शो 'बिग बॉस 14' में की एंट्री, देखें Viral Video
सलमान खान के टीवी शो 'बिग बॉस 14' को लेकर आज बड़ी जानकारी सामने आई है. रिपोर्ट्स के अनुसार, स्वयं-घोषित धर्म गुरु राधे मां अब इस शो में अपनी एंट्री करने जा रही हैं. मीडिया में राधे मां की लेटेस्ट फोटोज और वीडियोज वायरल हुई हैं जिसे देखने के बाद कयास लगाया जा रहा है कि वो सलमान के इस शो में हिस्सा लेने जा रही हैं.
Bigg Boss 14: सलमान खान के टीवी शो 'बिग बॉस 14' को लेकर आज बड़ी जानकारी सामने आई है. रिपोर्ट्स के अनुसार, स्वयं-घोषित धर्म गुरु राधे मां अब इस शो में अपनी एंट्री करने जा रही हैं. मीडिया में राधे मां की लेटेस्ट फोटोज और वीडियोज वायरल हुई हैं जिसे देखने के बाद कयास लगाया जा रहा है कि वो सलमान के इस शो में हिस्सा लेने जा रही हैं. सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें वो 'बिग बॉस 14' के घर में एंट्री लेती दिख रही हैं.
राधे मां यहां लाल जोड़ा पहनें हाथ में त्रिशूल ली हुईं अपने मशहूर अवतार में नजर आ रही हैं. कुछ ही समय पहले खबर आई थी कि सुखविंदर कौर (Suwhwinder Kaur) उर्फ राधे मां को इस शो के मेकर्स ने इसमें भाग लेने का प्रस्ताव दिया है. हालांकि इस खबर की पुष्टि नहीं हो पाई थी जिसके बाद आज उंक ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है जिसमें वो शो में एंट्री करती दिख रही हैं.
View this post on Instagram
ये भी पढ़ें: Bigg Boss 14: सलमान खान के विवादित शो में होने जा रही है राधे मां की एंट्री?
इस बात का खुलासा होने के बाद ट्विटर पर राधे मां ट्रेंड भी होने लगी. लोगों ने इसे लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रया देना शुरू कर दिया. फैंस का कहना है कि इस शो में ड्रामा, टीआरपी और एंटरटेनमेंट का डोज बढ़ाने के लिए इसके मेकर्स ने राधे मां इसमें भाग लेने के लिय राजी किया है.
आपको बता दें कि सलमान खान के इस शो का 3अक्टूबर को ग्रैंड प्रीमियर होगा और घर में इस बार रुबीना दिलैक, अभिनव शुक्ला, जैस्मिन भसीन, निशांत सिंह मलकानी, सारा गुरपाल, जान कुमार सानु, पवित्रा पुनिया समेत अन्य सदस्य नजर आएंगे.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 29, 2020 06:19 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

