Qubool Hai 2.0 Trailer: Karan Singh Grover और Surbhi Jyoti स्टारर ‘कुबूल है 2.0’ का दिलचस्प ट्रेलर हुआ रिलीज, देखें Video
करण सिंह ग्रोवर और सुरभि ज्योति के रोमांटिक ड्रामा शो 'कुबूल है 2.0' के ट्रेलर को रिलीज कर दिया है जिसमें जोया व असद के ऑन-स्क्रीन जादू से दर्शकों को प्यार हो गया है.
Qubool Hai 2.0 Trailer Video: करण सिंह ग्रोवर और सुरभि ज्योति के रोमांटिक ड्रामा शो 'कुबूल है 2.0' के ट्रेलर को रिलीज कर दिया है जिसमें जोया व असद के ऑन-स्क्रीन जादू से दर्शकों को प्यार हो गया है. जी टीवी के पॉपुलर शो 'कुबूल है' के मूल्य और लोकाचार को फिर से दोहराते हुए, कहानियों की एक नई दुनिया स्थापित की गई है.
ट्रेलर एक रोमांटिक नोट पर शुरू होता है जब असद और जोया एक बार फिर मिलते हैं. जैसे-जैसे कहानी आगे बढ़ती है, पता चलता है कि असद एक अंडरकवर एजेंट है और वह वही है जिसने उसके पिता की हत्या की थी. जब ज़ोया इस्लामाबाद ले जाने के लिए फ़्लाइट पकड़ने की तैयारी में होती है, तब यह सच्चाई उसके सामने आ जाती है. और तभी, उसके दिल और दिमाग के बीच कशमकश की बहस छिड़ जाती है. एक तरफ़, असद द्वारा हाथ बढ़ा कर, जोया को अपने साथ आने के लिए आमंत्रित जाता है और दूसरी तरफ, जोया का भाई इंतजार कर रहा है. ऐसे में, जोया किसे चुनेगी? परिवार या प्यार?
ट्रेलर रिलीज पर सुरभि ज्योति ने साझा किया, "टीवी से लेकर ओटीटी तक, जोया और असद की प्रेम कहानी वास्तव में शाश्वत है. 12 मार्च 2021 को क़ुबूल है के प्रीमियर के साथ, वे एक नया सफ़र शुरू कर रहे हैं. क़ुबूल है का मतलब एक्सेप्टेंस है और ज़ोया भी यह चाहती है असद उसका सच्चा प्यार स्वीकार करे. सवाल यह है कि क्या सच्चा प्यार तब तक शाश्वत नहीं होता जब तक कि यह दुखद न हो? यह निर्भर करता है कि ज़ोया प्यार या परिवार, किस को चुनने का फैसला करती है. यह 2.0 वर्शन निश्चित रूप से बड़ा है, अंत तक अपने प्लॉट ट्विस्ट के साथ अधिक ग्लैमरस है. मैं ट्रेलर रिलीज के लिए उत्साहित हूं और आशा है कि हमारे प्रशंसक रोमांच, रोमांस और प्यार के इस सफ़र में हमारे साथ शामिल होंगे. ”
अंकुश मोहला और ग्लेन बैरेटो द्वारा निर्देशित, सीरीज में असद और ज़ोया नए अवतार में नज़र आएंगे जिसमें करन सिंह ग्रोवर और सुरभि ज्योति की ओरिजनल जोड़ी एक बार फिर दर्शकों से मुखातिब होगी. इसमें निर्णायक भूमिकाओं में आरिफ जकारिया और मंदिरा बेदी दिखाई देंगी.
10-एपिसोड की रोमांटिक ड्रामा वेब सीरीज 'क़ुबूल है 2.0' का प्रीमियर 12 मार्च 2021 को ज़ी5 पर होगा.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 01, 2021 07:56 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

