Nia Sharma Birthday Photos: निया शर्मा ने जन्मदिन पर काटा Penis के आकार का केक, फोटोज देखकर फैंस भी हुए हैरान
टीवी एक्ट्रेस निया शर्मा ने बीते दिनों अपना 30वां जन्मदिन बेहद धूमधाम से मनाया. इस खास मौके पर निया ने अपने यार-दोस्तों के साथ मिलकर जमकर सेलिब्रेट किया. निया ने अपने इस जन्मदिन को गोवा में मनाया जहां सबसे खास बात ये रही कि उनका बर्थडे केक लिंग के आकार का था.
Nia Sharma Birthday Photos: टीवी एक्ट्रेस निया शर्मा ने बीते दिनों अपना 30वां जन्मदिन बेहद धूमधाम से मनाया. इस खास मौके पर निया ने अपने यार-दोस्तों के साथ मिलकर जमकर सेलिब्रेट किया. निया ने अपने इस जन्मदिन को गोवा में मनाया जहां सबसे खास बात ये रही कि उनका बर्थडे केक लिंग के आकार का था. उनके इस असामान्य बर्थडे केक को देखकर फैंस भी हैरान रह गए. यकीनन निया भी इस केक को काटने में शर्माती हुई नजर आईं और उनके दोस्तों ने भी इस दौरन उन्हें अलग अलग एक्सप्रेशन में क्लिक करने का मौका नहीं गंवाया.
निया ने मोमबत्तियां बुझाई जिसके बाद उन्हें एहसास हुआ कि उनका केक क्रीम से बना लिंग के आकार का है. नागिन एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर फोटोज और वीडियोज शेयर किये हैं जिसमें वो अपने दोस्तों के साथ जमकर जश्न मनाती हुई नजर आ रही हैं.
इसी के साथ निया ने अपने इस केके साथ पोज करके फोटो भी खिंचवाई है जिसे उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है. फोटोज में उनके साथ एक्टर अर्जुन बिजलानी (Arjun Bijlani) भी साथ में एन्जॉय करते हुए नजर आ रहे हैं. उनकी वाइल्ड बर्थडे सेलिब्रेशन की ये तस्वीरें फैंस के बीच अब चर्चा का विषय बनी हुई हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 18, 2020 11:58 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

