Shocking : नागिन फेम मौनी रॉय ने अपने इस एक्स बॉयफ्रेंड के बारे में कहा - मैं और वो अब दोस्त भी नहीं हैं
हाल ही में मौनी रॉय ने अपने एक्स बॉयफ्रेंड के बारे में बात करते हुए एक चौंकाने वाला बयान दिया है.
मौनी रॉय जल्द ही फिल्म 'गोल्ड' से बॉलीवुड में अपने पहले कदम रखने जा रही हैं. इस फिल्म में उनके अपोजिट अक्षय कुमार को देखा जाएगा. इन दिनों वह अपनी इस फिल्म के प्रमोशन्स में वयस्त हैं. हाल ही में उन्होंने अपने एक्स बॉयफ्रेंड मोहित रैना के बारे में बात करते हुए एक चौंकाने वाला बयान दिया है. मुंबई मिरर से बात करते हुए मौनी ने कहा कि, "मैं काफी समय से सिंगल हूं. मैं और मोहित अब दोस्त भी नहीं हैं." काफी समय से मोहित और मौनी के ब्रेकअप की खबरें आ रही थी. अब मौनी रॉय ने इन खबरों पर यह बयान देकर मोहर लगा दी है.
बता दें कि मोहित रैना और मौनी रॉय ने टीवी शो 'देवो के देव महादेव' में एक साथ काम किया था. इस शो में मोहित ने भगवान शिव का किरदार निभाया था और मौनी को मां पार्वती के रूप में देखा गया था. इस शो की शूटिंग के दौरान ही दोनों को एक दूसरे से प्यार हो गया था. हालांकि, कभी भी इन दोनों ने अपने रिश्ते को स्वीकार नहीं किया था.
अगर फिल्मों की बात करें तो 'गोल्ड' के अलावा मौनी के पास 'रॉ', 'ब्रह्मास्त्र' और 'मेड इन चाइना' जैसी फ़िल्में भी हैं. 'रॉ' में उनके साथ जॉन अब्राहम नजर आएंगे. 'मेड इन चाइना' में राजकुमार राव भी अहम भूमिका में हैं. 'ब्रह्मास्त्र' में मौनी रॉय एक विलेन का किरदार निभाती हुई नजर आएंगी. इस फिल्म में उनके साथ आलिया भट्ट और रणबीर कपूर भी अहम रोल में दिखेंगे. 'ब्रह्मास्त्र' का निर्देशन अयान मुख़र्जी कर रहे हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 01, 2018 12:21 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

