टीवी

Monalisa Hot Video: लॉकडाउन में शो हुआ बंद लेकिन फैंस को एंटरटेन से पीछे नहीं हट रहीं हैं मोनालिसा, सोशल मीडिया पर शेयर किया हॉट डांस वीडियो

मोनालिसा अपने सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपने दिल की हर बात यहां फैंस के साथ शेयर करते रहती हैं. तो वहीं मोनालिसा उर्फ़ अंतरा बिस्वास के फैन्स को भी उनका ये अंदाज बेहद पसंद आता है.

Monalisa Hot Video: लॉकडाउन में शो हुआ बंद लेकिन फैंस को एंटरटेन से पीछे नहीं हट रहीं हैं मोनालिसा, सोशल मीडिया पर शेयर किया हॉट डांस वीडियो
मोनालिसा (Image Credit: Instagram)

Monalisa Hot Video: कोरोना वायरस (Coronavirus) के चलते हुए लॉकडाउन का असर भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा (Monalisa) पर भी पड़ा है. उनके शो नजर 2 को अब प्रोड्यूसर ने बंद करने का ऐलान कर दिया है. शो बंद की घोषणा के बाद मोनालिसा काफी मायूस नजर आई थी. लेकिन इस मुश्किल दौर में खुद को कैसे खुश रखना है ये हुनर इस एक्ट्रेस को बखूबी आता है. कभी ना हार मानने वाले इस एटीट्युड के साथ अब मोनालिसा ने अपने सोशल मीडिया पर डांस करते हुए वीडियो शेयर किया है. जिसमें मोनालिसा की जिंदादिली देखते ही बन रही है.

इस वीडियो में मोनालिसा ने वाईट कलर के टीशर्ट और वाईट शॉर्ट में डांस करते हुए वीडियो शेयर किया है. जिसमें उनका ये मस्ती भरा डांस देखने लायक है. यह भी पढ़े: Monalisa Hot Photos: भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा ने सेक्सी फोटो पोस्ट करके ढाया कहर, इंटरनेट हो रही है Viral

आपको बता दे कि मोनालिसा अपने सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपने दिल की हर बात यहां फैंस के साथ शेयर करते रहती हैं. तो वहीं मोनालिसा उर्फ़ अंतरा बिस्वास के फैन्स को भी उनका ये अंदाज बेहद पसंद आता है. लेकिन इस मुश्किल घड़ी में लॉकडाउन के चलते उनका शो भी बंद हो चुका है. ऐसे में मौके पर भी मोनालिसा बिना ब्रेक लिए सोशल मीडिया पर बिंदास होकर अपना वीडियो शेयर कर रहीं है.

(The above story first appeared on LatestLY on May 19, 2020 09:38 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).