Mirzapur 2 Trailer: मिर्जापुर 2 का ट्रेलर 6 अक्टूबर को होगा रिलीज
दुनिया भर के प्रशंसकों को वेब सीरीज मिर्जापुर के सीजन 2 का ट्रेलर देखने का बेसब्री से इंतजार है. प्राइम वीडियो 6 अक्टूबर को दोपहर 1 बजे वेब सीरीज का ट्रेलर जारी करने के लिए बिल्कुल तैयार है.
दुनिया भर के प्रशंसकों को वेब सीरीज मिर्जापुर के सीजन 2 (Mirzapur 2) का ट्रेलर देखने का बेसब्री से इंतजार है. प्राइम वीडियो 6 अक्टूबर को दोपहर 1 बजे वेब सीरीज का ट्रेलर जारी करने के लिए बिल्कुल तैयार है. वेब सीरीज मिर्जापुर के सीजन 2 पंकज त्रिपाठी को कालीन भैया, अली फजल को गुड्डू के रूप में, दिव्येंदु शर्मा को मुन्ना भैया के किरदार में और श्वेता त्रिपाठी को गोलू के रूप में दिखाया गया है.
इस बड़े बैनर के सीजन 2 का ट्रेलर 6 अक्टूबर को दोपहर 1 बजे सामने आ रहा है. मिजार्पुर का निर्देशन गुरमीत सिंह और मिहिर देसाई द्वारा किया गया है, जिसे पुनीत कृष्णा द्वारा बनाया गया है और रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर द्वारा बैनर एक्सेल एंटरटेनमेंट के तहत निर्मित किया गया है. उनके बैनर एक्सेल मीडिया एंड एंटरटेनमेंट के तहत फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी द्वारा निर्मित हैं. यह भी पढ़े: Mirzapur 2 – Release Date: पॉपुलर वेब सीरीज मिर्जापुर 2 की रिलीज डेट आई सामने, इस दिन आमने सामने होंगे मुन्ना भईया और गुड्डू
बता दें कि 'मिर्जापुर सीजन 2 ' 23 अक्टूबर को रिलीज करने की घोषणा की गई है और फैंस इस ट्रेलर का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. मिर्जापुर वेब सीरीज के अनाउंसमेंट के बाद सोशल मीडिया पर मिर्जापुर सीजन 2 की चर्चा चल रही है.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 05, 2020 04:58 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

