टीवी

Mauka-E-Vardaat: Sapna Choudhary के साथ Ravi Kishan और Manoj Tiwari के क्राइम शो की हुई घोषणा, देखें सस्पेंस से भरा ये प्रोमो Video

अपने लटकों-झटकों और अपने गजब के डांसिंग स्टाइल से लोगों को रिझानेवाली सपना चौधरी अब जल्द ही एंड टीवी के नए शो में नजर आएंगी. चैनल ने हाल ही में अपने आने क्राइम थ्रिलर शो मौका-ए-वारदात की घोषणा की है जिसमें सपना के साथ ही भोजपुरी जगत के मशहूर एक्टर रवि किशन और मनोज तिवारी नजर आएंगे.

Mauka-E-Vardaat: Sapna Choudhary के साथ Ravi Kishan और Manoj Tiwari के क्राइम शो की हुई घोषणा, देखें सस्पेंस से भरा ये प्रोमो Video
टीवी शो ‘मौका-ए-वारदात’ पोस्टर (Photo Credits: Youtube)

Mauka-E-Vardaat: अपने लटकों-झटकों और अपने गजब के डांसिंग स्टाइल से लोगों को रिझानेवाली सपना चौधरी (Sapna Choudhary) अब जल्द ही एंड टीवी (&TV) के नए शो में नजर आएंगी. चैनल ने हाल ही में अपने आने क्राइम थ्रिलर शो मौका-ए-वारदात की घोषणा की है जिसमें सपना के साथ ही भोजपुरी जगत के मशहूर एक्टर रवि किशन (Ravi Kishan) और मनोज तिवारी (Manoj Tiwari) नजर आएंगे. एंड टीवी ने शो के प्रोमो वीडियो को भी इंटरनेट पर रिलीज किया है और ये सस्पेंस से भरा हुआ है.

'मौका-ए-वारदात' का प्रीमियर एंड टीवी पर 9 मार्च 2021 को शाम 7 बजे रिलीज होगा और इसका प्रसारण हर सोमवार से शुक्रवार किया जाएगा. 'मौका-ए-वारदात' रहस्यमयी अपराधों के ऐसे मामलों को सामने लेकर आएगा, जो दर्शकों के दिमाग को झझकोर कर रख देगा. निश्चित रूप से ये लोगों को इस बात पर विश्वास करने के लिए मजबूर कर देगा कि वास्तविकता कल्पना से एकदम अलग होती है. इस शो में मनोज तिवारी, रवि किशन और सपना चौधरी हैरान कर देने वाले अपराधों की झलक दिखाते हुए नजर आएंगे.

ये भी पढ़ें: हरयाणवी डांसर Sapna Choudhary ने ‘चटक मटक’ सॉन्ग पर जमकर लगाए ठुमके, हॉट अंदाज में डांस Video ने मचाया धमाल

देखें इस शो का ये प्रोमो वीडियो: 

मनोज तिवारी ने कहा, "मैं इस शो का हिस्सा बनने के लिए बहुत उत्साहित हूं. अपराध एक डरावना और अक्सर जिंदगी में हलचल मचाने वाला हिस्सा होता है. जब भी कोई अपराध होता है, तो हर कोई चैंक जाता है और सबको इतना उत्सुक कर देता है कि वह यह पता लगाना चाहता है कि क्या हुआ, क्यों हुआ और इसके पीछे कौन है. हालांकि मौका-ए-वारदात इससे एक कदम आगे है और वह कुछ ऐसे रहस्यमयी अपराधों को उजागर करने जा रहा है."

मौका-ए-वारदात का प्रीमियर एंड टीवी पर 9 मार्च 2021 को शाम 7 बजे होगा और इसका प्रसारण हर सोमवार से शुक्रवार किया जाएगा.

 

(With Inputs from IANS)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 04, 2021 11:17 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).