करण ओबेरॉय ने सत्र न्यायालय में जमानत के लिए दाखिल की याचिका

अभिनेता-गायक करण ओबेरॉय (Karan Oberoi) ने शुक्रवार को यहां सत्र न्यायालय में जमानत के लिए एक याचिका दाखिल की...

करण सिंह ओबेरॉय (Photo Credits: IANS)

मुंबई: अभिनेता-गायक करण ओबेरॉय (Karan Oberoi) ने शुक्रवार को यहां सत्र न्यायालय में जमानत के लिए एक याचिका दाखिल की. ओबेरॉय ने एक महिला के साथ दुष्कर्म व उसे ब्लैकमेल करने के आरोप में न्यायिक हिरात में भेजे जाने के एक दिन बाद जमानत अर्जी दी. यहां मजिस्ट्रेट अदालत ने करण को पांच मई को गिरफ्तारी किए जाने के बाद गुरुवार को 14 दिनों की हिरासत में भेज दिया.

करण के वकील दिनेश तिवारी ने आईएएनएस से कहा कि अदालत के अवकाश के कारण, करण की सुनवाई आने वाले हफ्ते में हो सकती है. पीड़िता द्वारा पुलिस से शिकायत किए जाने के बाद करण को गिरफ्तार किया गया था. पीड़िता एक ज्योतिषी है. पीड़िता ने करण पर शादी के बहाने दुष्कर्म व ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है.

यह भी पढ़ें: एक्टर करण ओबेरॉय को कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा, महिला ज्योतिषी ने लगाया था रेप का आरोप

पीड़िता ने करण पर यौन संबंधों की फिल्म बनाने व वीडियो सार्वजनिक करके पैसे ऐंठने की कोशिश करने का भी आरोप लगाया है. पीड़िता (34) ने कहा है कि वह 2016 में एक डेटिंग एप के जरिए आरोपी से मिली थी. करण दो दशकों से अधिक समय से शोबिज का हिस्सा रहे हैं. उन्होंने 'स्वाभिमान', 'जस्सी जाए कोई नहीं' और 'साया' जैसे धारावाहिकों में काम किया है.

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs MI, IPL 2026 65th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुंबई इंडियंस को 4 विकेट से रौंदा, मनीष पांडे और रोवमैन पॉवेल ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

KKR vs MI, IPL 2026 65th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स में मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने रखा 148 रनों का टारगेट, कॉर्बिन बॉश ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

IPL Playoff Scenario 2026: मुंबई इंडियंस तय करेगी पंजाब किंग्स, चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स की किस्मत, राजस्थान रॉयल्स के लिए करो या मरो की स्थिति बरकरार

KKR vs MI, IPL 2026 65th Match Live Score Update: ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट