टीवी

Kapil Sharma Meets Navjot Singh Sidhu: कपिल शर्मा ने की नवजोत सिंह सिद्धू से मुलाकात, क्या शो द कपिल शर्मा में होगी वापसी?

कपिल शर्मा ने नवजोत सिंह सिद्धू से उनके घर पर जाकर मुलाकात की है. कपिल ने अपने सोशल मीडिया पर इस मुलाकात की तस्वीरें शेयर की हैं.

Kapil Sharma Meets Navjot Singh Sidhu: कपिल शर्मा ने की नवजोत सिंह सिद्धू से मुलाकात, क्या शो द कपिल शर्मा में होगी वापसी?
कपिल शर्मा ने की नवजोत सिंह सिद्धू (Image Credit: Instagram)

Kapil Sharma Meets Navjot Singh Sidhu: कॉमेडियन कपिल शर्मा (Kapil Sharma) के शो में बतौर जज बन नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Singh Sidhu) सभी को खूब इम्प्रेस करते रहते थे. उनकी शायरियां सभी को बेहद पसंद आती थी और उनका अंदाज लोगों को लोटपोट कर देता था. यही कारण था कि नवजोत और कपिल के बीच का बांड सभी को बेहद पसंद आता था. लेकिन पुलवामा अटैक पर विवादित बयान देने के बाद सिद्धू ने इस शो से खुद को अलग कर लिया था. लेकिन अब लगता है कि एक बार फिर शो में उनकी वापसी हो सकती है.

दरअसल चंडीगढ़ में कपिल और सिद्धू की मुलाकात हुई हैं. जिसकी तस्वीरें सामने आई हैं. कपिल शर्मा ने नवजोत सिंह सिद्धू से उनके घर पर जाकर मुलाकात की है. कपिल ने अपने सोशल मीडिया पर इस मुलाकात की तस्वीरें शेयर की हैं. जहां ये सभी खाना खाते दिखाई दे रहे हैं. जबकि दूसरी तस्वीर में दोनों एक दूसरे को गले लगाते दिखाई दे रहें हैं.

तो वहीं सिद्धू पाजी ने भी अपने सोशल मीडिया पर इस मुलाकात की कई तस्वीरें शेयर की हैं.

 

View this post on Instagram

 

Kapil the genius comes calling with dear friends Deepak, Rishi and Gurjot...

A post shared by Navjot Singh Sidhu (@navjotsinghsidhu) on

इन तस्वीरों को देखने के बाद सोशल मीडिया कपिल के शो में सिद्धू की वापसी को लेकर बातें शुरू हो चुकी हैं. हालांकि सचमुच सिद्धू इस शो का हिस्सा बनेंगे ये कहना अभी मुश्किल है.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 12, 2020 02:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).