Jagesh Mukati Death: टीवी एक्टर जगेश मुकाती का हुआ निधन, पिछले कई दिनों से अस्पताल में थे भर्ती
अमिता का अमित और श्री गणेश जैसे शो में काम कर चुके नामी गुजराती एक्टर जगेश मुकाती पिछले कई दिनों से सांस की तकलीफ के चलते अस्पताल में भर्ती थे.
Jagesh Mukati Death: साल 2020 फिल्म इंडस्ट्री के लिए एक खौफनाक साल कहा जाए तो गलत नहीं होगा. इस साल में इंडस्ट्री अब तक कई नामी और टैलेंटेड लोगों को खो चुकी है. ऐसे में अब इंडस्ट्री को एक और झटका लगा है. क्योंकि टीवी एक्टर जगेश मुकाती भी अब इस दुनिया में नहीं रहें. खबर के मुताबिक अमिता का अमित और श्री गणेश जैसे शो में काम कर चुके नामी गुजराती एक्टर जगेश मुकाती पिछले कई दिनों से सांस की तकलीफ के चलते अस्पताल में भर्ती थे. जिसके बाद उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था. लेकिन बुधवार को जगेश ने अस्पताल में आखिरी सांस ली.
उनके निधन की जानाकरी एक्ट्रेस अंबिका रंजनाकर के पोस्ट से भी मिलती है. उन्होंने अपने कोस्टार के निधन पर सोशल मीडिया पर दुख जाहिर किया. एक्ट्रेस ने लिखा सपोर्टिव और जबरदस्त सेंस ऑफ़ ह्यूमर रखने वाला इंसान चला गया. बेहद ही जल्दी गए. आप हमेशा याद आओगे दोस्त.
जगेश मुकाती ने हिंदी के साथ कई गुजराती शो और प्ले भी किए हैं. इसके अलावा वो परिणीति चोपड़ा और सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म हंसी तो फंसी और आमिर खान की फिल्में मन और पीके में भी नजर आ चुके हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 11, 2020 10:14 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

