टीवी

Bigg Boss OTT: अंदर से इस बार कुछ ऐसा दिखाई देगा बिग बॉस का घर? इंटरनेट पर वायरल हुई तस्वीरें

हर बार की तरह इस बार भी घर को बेहद ही खूबसूरत बनाया गया है. जो देखने में आलीशान लग रहा है. इसकी कुछ तस्वीरें अब इंटरनेट पर वायरल हो रही है.

Bigg Boss OTT: अंदर से इस बार कुछ ऐसा दिखाई देगा बिग बॉस का घर? इंटरनेट पर वायरल हुई तस्वीरें

बिग बॉस ओटीटी (Bigg Boss OTT) को लेकर एक बार चर्चा फिर शुरू हो चुकी है. एक बार फिर बिग बॉस के चाहने वाले शो के आने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. दरअसल इस बार बिग बॉस से पहले आ रहा है बिग बॉस ओटीटी जो वूट पर स्ट्रीम होने जा रहा है. इस शो में कई नामी हस्तियां और आम इंसान दिखाई दे सकते हैं. जबकि इस बार शो को सलमान खान की जगह करण जौहर होस्ट करते नजर आएंगे. खुद करण जौहर ने कुछ दिन पहले बिग बॉस ओटीटी के होस्ट बनने का ऐलान किया था. ऐसे में अब इंटरनेट पर कई तस्वीरें वायरल हो रही हैं. जिसमें दावा किया जा रहा है कि ये बिग बॉस ओटीटी का घर है.

हर बार की तरह इस बार भी घर को बेहद ही खूबसूरत बनाया गया है. जो देखने में आलीशान लग रहा है. इसकी कुछ तस्वीरें अब इंटरनेट पर वायरल हो रही है. आप भी देखिए कैसा दिखने जा रहा है बिग बॉस ओटीटी का यह हाउस.

बिग बॉस का घर (Image Credit: Twitter)
बिग बॉस का घर (Image Credit: Twitter)

वैसे आपको बता दें कि करण जौहर ने बिग बॉस के होस्ट बनने के बाद अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा था कि मैं और मेरी मां बिग बॉस के बेहद ही बड़े फैन हैं और हम एक भी दिन मिस नहीं करते. एक दर्शक के तौर पर यह मुझे बेहद पसंद है. मुझे शो होस्ट करना बेहद पसंद है और अब बिग बॉस को ओटीटी का होस्ट करूंगा. मैं खुद over-the-top महसूस कर रहा हूं. यह मेरी मां का सपना था जो सच हो गया. मैं उम्मीद करूंगा कि मैं अपने दोस्तों की उम्मीदों पर खरा उतर सकूं और वीकेंड का वार को कंटेस्टेंट के लिए मजेदार बना सकूं. वह भी अपने स्टाइल में.

सो ऐसे में इंतजार करते रहिए बिग बॉस ओटीटी की जिसकी शुरुआत 8 अगस्त से होने जा रही है. जिसके लिए 2 अगस्त से  सभी कंटेस्टेंट क्वॉरेंटाइन हो जाएंगे.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 30, 2021 09:09 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).