टीवी

Indian Idol 12: आदित्य नारायण के बाद कंटेस्टेंट पवनदीप राजन भी हुए कोरोना संक्रमित

शो के सभी कंटेस्टेंटस को बायो बबल में रखा गया है. हालांकि पवनदीप को पिछले कुछ दिनों से हल्का बुखार और कमजोरी हो रही थी. जिसके बाद अब उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है.

Indian Idol 12: आदित्य नारायण के बाद कंटेस्टेंट पवनदीप राजन भी हुए कोरोना संक्रमित
पवनदीप राजन (Image Credit: Instagram)

कुछ दिन पहले इंडियन आइडल (Indian Idol) के होस्ट आदित्य नारायण (Aditya Narayan) कोरोना पॉजिटिव हो गए थे. जिसके बाद अब शो के पॉपुलर कंटेस्टेंट पवनदीप राजन (Pawandeep Rajan) भी कोरोना संक्रमित हो गए हैं. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पवनदीप राजन के कोरोना पॉजिटिव होने के बाद उन्हें होटल रूम में क्वारंटाइन कर दिया गया है. पवनदीप की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद शो के बाकी कंटेस्टेंटस और जजेस का भी कोरोना टेस्ट करवाया गया है. जिसके रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है.

दरअसल शो के सभी कंटेस्टेंटस को बायो बबल में रखा गया है. हालांकि पवनदीप को पिछले कुछ दिनों से हल्का बुखार और कमजोरी हो रही थी. जिसके बाद अब उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. इंडियन आइडल 12 को अभी विशाल ददलानी, हिमेश रेशमिया और नेहा कक्कड़ जज कर रहे हैं. तो वहीं आदित्य नारायण के बाद शो को रित्विक धनजानी होस्ट कर रह रहें हैं.

खबर है कि पवनदीप अब सेट पर आकर परफॉर्म करने की बजाए होटल रूम से गायकी का जलवा दिखाएंगे. वो वर्चुअल तरीके से शो जुड़ेंगे. हाल ही में इंडियन आइडल के सेट पर बतौर गेस्ट बनकर  रेखा पहुंची थी. उनकी मौजूदगी ने शो में चार चांद लगा दिया.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 08, 2021 03:45 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).