टीवी

टीवी एक्ट्रेस हिना खान ने रखा रोजा, सेल्फी शेयर कर सभी को दी रमजान की बधाई

हिना खान ने अपने इंस्टाग्राम पर बिना मेकअप के सेल्फी पोस्ट करते हुए सभी को रमजान की बधाई दी.

टीवी एक्ट्रेस हिना खान ने रखा रोजा, सेल्फी शेयर कर सभी को दी रमजान की बधाई
हिना खान (Image Credit: Instagram)

कोरोना वायरस (Coronavirus) के इस संकट के बीच रमजान (Ramadan) और रोजे की शुरुआत हो गई है. शनिवार को पहला रोजा रखा गया. ऐसे में अब टीवी एक्ट्रेस हिना खान (Hina Khan) ने सोशल मीडिया के जरिये सभी को रमजान की बधाई दी. हिना खान ने सोशल मीडिया पर अपनी सेल्फी शेयर करते हुए सभी को इस पवित्र महीने के लिए ढेरो बधाई दी. हिना खान ने बिना मेकअप किए हुए अपनी कई तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की. इसके साथ ही उन्होंने लिखा कि रमदान करीम, चलिए दुआ मांगते हैं, जो भी इन्फेक्टेड हैं उनके लिए दुआ मांगते हैं. उनकी सुरक्षा और जल्द ठीक होने के लिए प्रार्थना करते हैं.

तो वहीं हिना खान के इस पोस्ट पर टीवी के कई सेलेब्स उनके रमजान की बधाई देते दिखाई दिए. अर्जुन बिजलानी, आस्का गोरडिया और आमना शरीफ जैसे कई सितारों ने हिना खान के पोस्ट पर कमेंट करते हुए बधाई दी.

आपको बता दे कि चांद के दीदार के बाद आज से पवित्र महीने रमजान (Ramzan) की शुरुआत हो गई है. माह-ए-रमजान में लोग पूरे महीने रोजा (Roza) रखकर अल्लाह की इबादत करते हैं. लेकिन कोरोना वायरस (Coronavirus) संक्रमण के चलते देश की तमाम मस्जिदों को बंद रखा गया है. ऐसे में रमजान के महीने में मुस्लिम समुदाय के लोगों से घरों में रहकर अल्लाह की इबादत, नमाज, सहरी और इफ्तार की सारी रस्में अदा करने की अपील की गई है.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 25, 2020 10:19 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).