Hina Khan ने दिखाई अपने नए गाने बारिश बन जाना की झलक, शाहीर शेख के साथ रोमांटिक पोज में आई नजर
इस वीडियो में हिना खान संग शाहीर शेख नजर आ रहे हैं. वीडियो में दोनों की जोड़ी देखते ही बन रही है. दोनों बारिश बन जाना नाम के गाने में अपना जलवा दिखाने जा रहे हैं. ये गाना 3 जून को रिलीज होगा
टीवी एक्ट्रेस हिना खान (Hina Khan) की लोगों के बीच जबरदस्त फैन फॉलोविंग हैं. उसने जुड़ी हर खबर चर्चा में रहती है. यही कारण है कि मेकर्स उनके साथ ज्यादा से ज्यादा जुड़ना चाहते हैं. ऐसे में हिना खान का एक नया गाना अब रिलीज होने जा रहा है. जिसकी झलक एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर शेयर की है. इस वीडियो में हिना खान संग शाहीर शेख नजर आ रहे हैं. वीडियो में दोनों की जोड़ी देखते ही बन रही है. दोनों बारिश बन जाना नाम के गाने में अपना जलवा दिखाने जा रहे हैं. ये गाना 3 जून को रिलीज होगा लेकिन उससे पहले हिना खान ने शाहीर शेख के साथ अपने बांड को दिखाया है.
इस वीडियो में हिना खान वाईट कलर की ड्रेस में नजर आ रही हैं जिसमें वो किसी परी से कम नहीं लग रही हैं वहीं शाहीर ब्लू कलर के शूट में पोज दे रहें हैं. दोनों इस वीडियो मेड फॉर इच अदर जैसे लग रहे हैं.
View this post on Instagram
इससे पहले भी हिना खान ने सेट एक वीडियो शेयर किया था. जिसमें वो ठंड से कांपती दिखाई दे रही थी. इस वीडियो को शेयर करते हुए हिना ने लिखा कि आइस कोल्ड बारिश और माइनस टेम्प्रेचर में हमें प्रताड़ित किया गया. ये देखने में काफी रोमांटिक और रिलैक्सिंग लगता है लेकिन इसके पीछे कड़ी मेहनत है.
(The above story first appeared on LatestLY on May 31, 2021 04:03 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

