टीवी

Video : 'आओ ना, गले लगाओ ना' पर हिना खान और नकुल मेहता के इस डांस ने इंटरनेट पर लगाई आग

अभिनेत्री हिना खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. आए दिन उनकी कई तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर काफी वायरल होते रहते हैं. अब फिर से उनका एक वीडियो खूब सुर्खियां बटोर रहा है. इस वीडियो में उन्हें नकुल मेहता के साथ डांस करते हुए देखा जा सकता है

Video : 'आओ ना, गले लगाओ ना' पर हिना खान और नकुल मेहता के इस डांस ने इंटरनेट पर लगाई आग
हिना खान और नकुल मेहता ने एक साथ किया डांस (Photo Credits : Instagram)

अभिनेत्री हिना खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. आए दिन उनकी कई तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर काफी वायरल होते रहते हैं. अब फिर से उनका एक वीडियो खूब सुर्खियां बटोर रहा है. इस वीडियो में उन्हें नकुल मेहता के साथ डांस करते हुए देखा जा सकता है. ये दोनों 'आओ ना, गले लगाओ ना" नामक गीत पर थिरकते हुए दिख रहे हैं. यह गाना 1972 में आई फिल्म 'मेरे जीवन साथी' का है और यह वीडियो क्लिप 'गोल्ड अवॉर्ड्स' का है. इस समारोह में इन दोनों ने यह शानदार परफॉर्मेंस दी थी.

हिना को इस समारोह में 'मोस्ट स्टाइलिश डीवा' के अवॉर्ड से भी नवाजा गया था. अपने स्टाइल सेन्स की वजह से वह इस अवॉर्ड को बिल्कुल डिजर्व करती थी. अवॉर्ड लेते वक्त हिना काफी खुश नजर आई.

इस वीडियो के अलावा हिना की कई तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं. इन तस्वीरों में हिना का हॉट अवतार देखने को मिल रहा है. उन्होंने इन तस्वीरों को खुद अपने इन्स्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है.

♥️✨

A post shared by Hina Khan (@realhinakhan) on

हिना ने यह हॉट फोटोशूट गोवा में करवाया था.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 26, 2018 11:46 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).