टीवी

हिना खान को बिग बॉस के इस एक्स कंटेस्टेंट ने गोद में उठाया, वायरल हुई फोटो

हिना खान (Hina Khan) और प्रियांक शर्मा (Priyank Sharma) काफी अच्छे दोस्त है. दोनों को कई इवेंट्स में साथ देखा जा चुका है. साथ ही दोनों की तस्वीरें भी समय समय पर सोशल मीडिया पर सामने आती रहती हैं

हिना खान को बिग बॉस के इस एक्स कंटेस्टेंट ने गोद में उठाया, वायरल हुई फोटो
हिना खान और प्रियांक शर्मा (Photo Credits: Instagram)

हिना खान (Hina Khan) और प्रियांक शर्मा (Priyank Sharma) काफी अच्छे दोस्त है. दोनों को कई इवेंट्स में साथ देखा जा चुका है. साथ ही दोनों की तस्वीरें भी समय समय पर सोशल मीडिया पर सामने आती रहती हैं. हाल ही में हिना खान ने अपने बॉयफ्रेंड रॉकी और कुछ दोस्तों के साथ क्रिसमस का जश्न मनाया था. इस पार्टी की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. एक तस्वीर में हिना के साथ रॉकी और प्रियांक नजर आ रहे हैं. दूसरी तस्वीर में बिग बॉस एक्स कंटेस्टेंट प्रियांक शर्मा ने हिना खान को गोद में उठाया हुआ है. यह तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है.

प्रियांक शर्मा ने इस पोस्ट को शेयर करते हुए लिखा कि, "आपकी जीभ को क्या हुआ, हिना खान ?" दरअसल, हिना ने दोनों तस्वीरों में अपनी जीभ बाहर निकाल रखी हैं और प्रियांक ने हिना को चिढ़ाने के लिए ऐसा लिखा है.

 

View this post on Instagram

 

What’s with the tongue @rockyj1 ? 👅 🙄 @realhinakhan

A post shared by Priyank Sharma (@priyanksharmaaa) on

यह भी पढ़ें:-   नोरा फतेही के बाद हिना खान ने लगाए 'दिलबर दिलबर' पर ठुमके, VIDEO हुआ वायरल

आपको बता दें कि हिना खान और प्रियांक शर्मा ने बिग बॉस सीजन 11 में भाग लिया था. दोनों शो के दौरान ही काफी अच्छे दोस्त बने थे. हिना, प्रियांक और लव त्यागी को अक्सर साथ देखा जाता था. हिना खान ने टॉप-2 में जगह बनाई थी लेकिन वह शो को जीतने में असफल रही थी. शिल्पा शिंदे सीजन 11 की विनर बनी थी.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 04, 2019 04:58 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).