जिम के दौरान स्टाइलिस्ट ब्रा पहन अपने एब्स को जमकर फ्लॉन्ट करती हैं Hina Khan से लेकर Nia Sharma तक ये टीवी एक्ट्रेस, हॉट तस्वीरें देख हो जाएंगे घायल
हिना खान, निया शर्मा और करिश्मा तन्ना जैसे कई बॉलीवुड एक्ट्रेस हैं जो वर्कआउट के साथ अपने स्टाइल स्टेटमेंट का भी पूरा ख्याल रखती हैं. यही कारण है कि उनका फिटनेस आउटफिट भी चर्चा में बना रहता है.
ग्लैमर वर्ल्ड में बने रहने के लिए फिटनेस का भी होना बेहद जरूरी है. ताकि शख्स अपने बेस्ट लुक में नजर आए. फिर चाहे बात बॉलीवुड की हो या टीवी की सभी सेलेब्स खुद को फिट रखने के लिए जमकर मेहनत करते दिखाई देते हैं. टीवी जगत की भी कई एक्ट्रेस है जो फिटनेस के साथ अपने स्टाइल पर भी पूरा ध्यान देती हैं जिससे फैंस के बीच हमेशा चर्चा में रहें हैं. हिना खान, निया शर्मा और करिश्मा तन्ना जैसे कई बॉलीवुड एक्ट्रेस हैं जो वर्कआउट के साथ अपने स्टाइल स्टेटमेंट का भी पूरा ख्याल रखती हैं. यही कारण है कि उनका फिटनेस आउटफिट भी चर्चा में बना रहता है.
आज हम आपको टीवी इंडस्ट्री उन सभी सुंदरियों से मिलाते हैं जो अपने वर्कआउट के समय स्टाइल स्टेटमेंट पर भो जोर देती हैं. सबसे पहले बात करते हैं निया शर्मा की. टीवी इंडस्ट्री की बेहतरीन एक्ट्रेस और हॉटनेस के मामले में सबको पछाड़ने वाली निया शर्मा भी जिम करते वक़्त लुक पर ध्यान देती हैं. यही वजह है कि उन्हें कई स्टाइलिश स्पोर्ट्स ब्रा में स्पॉट किया जाता रहा है. हाल ही में निया ने कलरफुल ब्रा पहन सबका खूब ध्यान खिंचा.
View this post on Instagram
टीवी इंडस्ट्री की स्टाइलिस्ट एक्ट्रेस हिना खान तो हमेशा ही खूबसूरत नजर आती हैं. लेकिन जिम के दौरान भी हिना खान का स्टाइलिस्ट लुक देखने को मिल जाता है. स्पोर्ट्स ब्रा पहन वो कई बार अपने एब्स फ्लौंट करती नजर आती हैं.
View this post on Instagram
टीवी एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना भी स्टाइलिश अंदाज दिखाने से पीछे नहीं रहती. उनका सोशल मीडिया अकाउंट ग्लैमरस तस्वीरों से भरा पड़ा है. जिम के दौरान वो जमकर हॉट अंदाज दिखाती हैं.
View this post on Instagram
वैसे तो इंडस्ट्री में कई एक्ट्रेस हैं जो फिटनेस के लिए पूरी तरह से क्रेजी हैं. लेकिन स्टाइल के मामले इन तीनों का जवाब नहीं है.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 25, 2020 04:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

