बेहतर शॉट के लिए गौरव सरीन को खाने पड़े 10 बार थप्पड़
अभिनेता गौरव सरीन को टीवी शो 'कृष्णा चली लंदन' के एक एपिसोड के दौरान बेहतरीन शॉट के लिए 10 बार थप्पड़ खाने पड़े.
मुंबई: अभिनेता गौरव सरीन को टीवी शो 'कृष्णा चली लंदन' के एक एपिसोड के दौरान बेहतरीन शॉट के लिए 10 बार थप्पड़ खाने पड़े. गौरव ने बयान में कहा, "पूरा दृश्य ट्रॉली पर इस तरह से फिल्माया गया कि थप्पड़ मारना छिप नहीं सके. 10 बार थप्पड़ खाने के बाद बेहतर शॉट हो पाया, हालांकि थप्पड़ की वजह से मेरे गाल देर तक लाल बने रहे."
उन्होंने कहा "मैं हर दृश्य में रीटेक होने की अहमियत को समझता हूं और मैं शॉट के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ देना चाहता था और चूंकि मैं अपने ऑनस्क्रीन पिता (भगवान यादव द्वारा निभाए जा रहे किरदार) के बेहद करीब हूं, तो हम दोनों के बीच अच्छे संबंध हैं और उस दृश्य के बाद हमने एक-दूसरे को गले लगाया."
'कृष्णा चली लंदन' का प्रसारण स्टार प्लस पर होता है.
Tags
संबंधित खबरें
‘The Last Message’: यूट्यूबर अनुराग डोभाल ने सुसाइड की धमकी दी, इंटर-कास्ट मैरिज को लेकर परिवार पर मेंटल हैरेसमेंट का आरोप लगाया (Watch Video)
क्या प्रेग्नेंट हैं 'बालिका वधू' फेम अविका गौर? पैपराजी के सामने 'उल्टी' करने वाला वीडियो हुआ वायरल, प्रशंसकों ने बताया 'प्रैंक' (Watch Video)
Sapna Choudhary: सपना चौधरी का शॉकिंग खुलासा, गैंगस्टर्स के लिए किया था इवेंट, स्टेज पर हुई बदसलूकी का शिकार
OTT Platforms Ban: मोदी सरकार की सख्ती, 2025 में अश्लील कंटेंट दिखाने वाले 25 ओटीटी प्लेटफॉर्म पर लगाया बैन
\